Tuesday, August 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार के खगड़िया में IAS अधिकारी बनकर घूमने वाला व्यक्ति गिरफ़्तार, टेस्ला कार ज़ब्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
in देश
0

बिहार के खगड़िया जिले में खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी बताने और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से संबंध होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उसके घर से 31 लीटर से अधिक आयातित विदेशी शराब, टेस्ला कार और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।

खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी मनीष गुप्ता के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर खुद को वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताकर बिहार के विभिन्न हिस्सों में धोखाधड़ी करता था।

सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने गुप्ता के ठिकाने पर छापेमारी की और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, ‘‘पूछताछ के दौरान गुप्ता ने केंद्रीय सतर्कता आयोग का एक कार्ड दिखाया और दावा किया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के अधीन एक गुप्त एजेंट के रूप में काम करता है। उसने खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाला एक पहचान पत्र भी दिखाया। प्रारंभिक जांच में उसके सभी दावे फर्जी पाए गए।’’

पुलिस ने आरोपी के घर से 31 लीटर से अधिक आयातित विदेशी शराब, बड़ी मात्रा में बीयर, एक टेस्ला कार (जिस पर ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था) एक टाटा सफारी, पांच आईफोन, 20 क्रेडिट कार्ड, आठ डेबिट कार्ड, चार चेकबुक और अन्य सामान बरामद किए।

सिंह ने कहा, ‘‘एफएसडी सुविधा से लैस टेस्ला कार भारत में दुर्लभ है। हमने बारहसिंगा (दलदली हिरण) के दो सींग भी बरामद किए हैं, जिनका रखना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय है।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस गुप्ता की संपत्ति और परिसंपत्तियों की जांच कर रही है। इस काम में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) समेत विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद ली जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी ने संपत्तियां कथित तौर पर धोखाधड़ी, छल या भ्रष्टाचार के जरिए हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि कथित धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और गुप्ता की संपत्तियों के स्रोत की विस्तृत जांच की जाएगी।

🚨 खगड़िया में पकड़ा गया फर्जी IAS! 😱

खुद को NSA अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताकर लोगों पर रौब जमाता था। ड्राइवरलेस Tesla, घर के आसपास 100+ CCTV कैमरे और गाड़ियों पर “Government of India” लिखवाकर रखा था।#Khagaria #FakeIAS #ViralNews #Bihar #FakeOfficer pic.twitter.com/Iyd8A5qEj9

— ᑭᗩᑎKᗩᒍ Kᑌᗰᗩᖇ (@PANKAJKUMAR8052) August 10, 2026

Tags: बिहार के खगड़िया में IAS अधिकारी
Previous Post

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO पद के लिए 18 उम्मीदवारों का होगा साक्षात्कार

Next Post

महाराष्ट्र के गड़चिरोली में आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सांप के डसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

Related Posts

क्राइम

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ‘बलात्कार’ के आरोपों में गिरफ्तार

August 11, 2026
देश

आठ फीट 10 इंच के बाल… हल्द्वानी की रेणु ने 11 साल की मेहनत के बाद बनाया विश्व रिकॉर्ड

August 11, 2026
देश

Chamoli के तमक नाले का Bailey Bridge अतिवृष्टि में बहा, बीआरओ का वाहन चालक लापता

August 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

Colombia Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कम से कम 20 लोगों की मौत, गगनचुंबी इमारतें जमींदोज

August 10, 2026
Next Post

महाराष्ट्र के गड़चिरोली में आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सांप के डसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

Recent Posts

बार एसोसिएशन रुदौली के वार्षिक चुनाव का बजा बिगुल, 13 व 14 को मतपत्रों की बिक्री, 29 को मतदान व मतगणना

by Atul Narain Srivastava
August 11, 2026
0

अयोध्या, बार एसोसिएशन रुदौली की पिछली कमेटी भंग होने के बाद मौजूदा चुनाव के घोषणा चुनाव अधिकारी/ निवर्तमान अध्यक्ष ने...

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए 10 टीमें तय; अफगानिस्तान ने बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 11, 2026
0

अफगानिस्तान के क्वालीफाई करने के साथ ही वनडे विश्व कप 2027 के लिए अब तक 10 टीमों की स्थिति स्पष्ट...

कोलंबिया भूकंप: मृतकों का आंकड़ा 100 पार, 3,000 से ज्यादा लोग लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 11, 2026
0

पश्चिमी कोलंबिया के कई शहरों और कस्बों में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद मंगलवार को खोज...

बरेली में आठवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 11, 2026
0

बरेली जिले में बकरी चराने गई आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने...

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ‘बलात्कार’ के आरोपों में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 11, 2026
0

कोलकाता, इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को हुगली जिले में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group