अयोध्या, बार एसोसिएशन रुदौली की पिछली कमेटी भंग होने के बाद मौजूदा चुनाव के घोषणा चुनाव अधिकारी/ निवर्तमान अध्यक्ष ने कर दी है।
चुनाव अधिकारी चौधरी अजीमुद्दीन एडवोकेट ने बताया आगामी चुनाव 2026/ 27 के तहत संपन्न होने वाले चुनाव संबंधी एल्डर कमेटी की मीटिंग हुई जिसमें चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी गई है।
जिसके अनुसार 13 और 14 अगस्त को मत पत्रों की बिक्री, 17 व 18 अगस्त को 10:00 बजे से 2:00 बजे तक नामांकन,नामांकन पत्रों की जांच 19 अगस्त, नाम वापसी 20 अगस्त व मतदान 29 अगस्त को 10:00 बजे से 3:00 बजे तक उसके बाद 3:30 बजे मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी। जाएगी।
इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल हई खान व सदस्य गोरखनाथ तिवारी, मोहम्मद फहीम खान, रामभोला तिवारी व शिव वरदान तिवारी उपस्थित रहे।










