हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली घटना घटी। सोशल मीडिया पर एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक फीमेल फैन रेड कार्पेट पर निकिता रावल को जबरदस्ती लिपकिस करती हुई नज़र आ रही है। इस घटना के बाद एक्ट्रेस पूरी तरह से शॉक्ड रह गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, निकिता रावल एक इवेंट के रेड कार्पेट पर पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं। इसी दौरान एक फीमेल फैन उनसे मिलने स्टेज पर पहुंची। जब निकिता उससे बात कर रही थीं, तभी अचानक उस फैन ने उन्हें पकड़ लिया और जबरदस्ती किस करने लगी। कुछ सेकेंड तक चले इस वाकये के बाद वहां मौजूद एक शख्स ने तुरंत हस्तक्षेप कर उस महिला को हटाया।
इस घटना से निकिता काफी हैरान और गुस्से में नजर आईं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस के समर्थन में आ गए हैं और फैन के इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं, हालांकि कुछ लोग इसे पीआर स्टंट भी बता रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज होने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
When a Fan Moment gets a bit TOO close! 🙈✨
Red carpet पर एक fan moment अचानक से बिल्कुल अनपेक्षित मोड़ ले गया। Nikita Rawal भी एकदम shocked रह गईं!
कभी-कभी fans का प्यार हद से ज़्यादा overwhelmed कर देता है। आपका इस 'Oops Moment' पर क्या कहना है? 👇 pic.twitter.com/6zNZcHF3mM
— Neer (@neeridresi) August 9, 2026










