Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों के हंगामे के बीच उप्र लोकसेवा (अधिकरण) (संशोधन) विधेयक, 2026 समेत कुल 11 विधेयक पारित किये गये।

विधानसभा में मंगलवार को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर सपा सदस्यों ने पूरे दिन हंगामा किया। उनके हंगामे के बीच सरकार ने 11 विधेयकों को पेश किया और उसे बहुमत के आधार पर पारित करा लिया।

उप्र लोकसेवा (अधिकरण) (संशोधन) विधेयक, 2026 में अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष और सदस्‍यों की आयु सीमा बढ़ा दी गई है। उप्र राजस्‍व संहिता (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत देश-विभाजन के बाद राज्य के जिलों में बसे शरणार्थियों को जमीन का मालिकाना हक दिया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा सदस्यों से लगातार अनुरोध किया कि ये विधेयक बहुत महत्‍वपूर्ण हैं और आप लोग इस पर चर्चा कर सकते हैं, लेकिन सपा सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

इस बीच संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने उप्र लोकसेवा (अधिकरण) (संशोधन) विधेयक 2026 सदन के पटल पर पेश किया और उसे पारित कराने का भी प्रस्ताव रखा। महाना ने विधेयक के पक्ष में सदस्‍यों की संख्‍या अधिक होने से इसे पारित करने की घोषणा की।

राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी है।

अध्यक्ष की अधिकतम आयु अब 65 के बजाय 67 वर्ष होगी जबकि उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए 62 वर्ष के बजाय 65 वर्ष की उम्र तक पद पर बने रहेंगे।

इसके अलावा सदन में अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (चतुर्थ संशोधन) विधेयक, 2026, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) विधेयक, 2026, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026, रजिस्ट्रेशन (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2026, उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय विधेयक, 2026, भारतीय स्टाम्प (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2026, उत्तर प्रदेश दण्ड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन) (संशोधन) विधेयक, 2026, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026 और उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 विधेयक के पक्ष में सदस्यों के बहुमत होने से इनको पारित करने की घोषणा की।

उप्र राजस्‍व संहिता (द्वतीय संशोधन) विधेयक, 2026 में प्रावधान किया गया है कि आजादी के बाद भारत के बंटवारे और पाकिस्तान के निर्माण तथा 1971 में पाकिस्‍तान-बांग्‍लादेश बंटवारे के बाद वहां से हजारों विस्थापित परिवारों को उस समय उपलब्‍ध स्‍थानों पर राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में बसाया गया।

पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, रामपुर एवं बिजनौर जिलों में सरकार ने विधेयक के जरिये इन विस्थापित परिवारों को उनकी जमीन पर मालिकाना हक देने का प्रावधान किया है।

Tags: उप्र विधानसभा में हंगामे
Previous Post

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

Next Post

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कक्षा 9 की नई NCERT किताब में ‘सत्यमेव जयते’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का उल्लेख, प्राचीन ग्रंथों से जोड़े गए संस्थानों के ध्येय वाक्य

September 30, 2026
उत्तर प्रदेश

बांदा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो चचेरे भाई गिरफ्तार

September 30, 2026
उत्तर प्रदेश

हाथरस : सादाबाद में डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, दूसरी पत्नी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
उत्तर प्रदेश

आगरा में चांदी व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, नकली नोटों की गड्डियां देकर ले जाते थे असली चांदी

September 30, 2026
Next Post

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

Recent Posts

कक्षा 9 की नई NCERT किताब में ‘सत्यमेव जयते’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का उल्लेख, प्राचीन ग्रंथों से जोड़े गए संस्थानों के ध्येय वाक्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तक ‘Understanding Society: India and Beyond...

सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ

रुदौली में श्रीराम के चित्र पर पोस्टर लगाने का मामला, सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 30, 2026
0

रिपोट- अब्दुल जब्बार कोतवाली रुदौली क्षेत्र के भेलसर चौराहे पर हाईवे ओवरब्रिज की दीवार पर बने प्रभु श्रीराम के चित्र...

गुजरात उच्च न्यायालय ने पत्रकार रवि नायर की गिरफ्तारी के खिलाफ तत्काल सुनवाई का अनुरोध करने पर पत्रकार को लगाई फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

अहमदाबाद, गुजरात उच्च न्यायालय ने अडाणी एंटरप्राइजेज की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार रवि नायर की याचिका...

बांदा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो चचेरे भाई गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

बांदा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की को गणेश पंडाल से अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में...

हाथरस : सादाबाद में डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, दूसरी पत्नी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

हाथरस, 30 सितंबर। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद में पूर्व सैन्यकर्मी शमसुद्दीन और उनकी पहली पत्नी समीना उर्फ...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group