Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
in देश
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा जब ग्लास्गो में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान मेजबान ‘बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘रविवार को ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल 2026 के समापन समारोह के दौरान मेजबान ‘बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज औपचारिक रूप से अहमदाबाद को सौंपा जाएगा। ’’

अहमदाबाद में 2030 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल इस प्रतियोगिता के शताब्दी खेल भी होंगे। राष्ट्रमंडल खेलों का पहला चरण 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में आयोजित हुआ था।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी इन दिनों ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में मौजूद हैं और समापन समारोह में भी शामिल होंगे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति के जरिए अहमदाबाद का अगले मेजबान शहर के रूप में स्वागत किया जाएगा।

विज्ञप्ति के अनुसार ‘हैंडओवर’ समारोह को तीन भागों में प्रस्तुत किया जाएगा।

पहले भाग में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित प्रस्तुति होगी। इसके बाद भारतीय सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा और स्कॉटलैंड के बैगपाइप वादक रॉस ऐसंली के बीच शास्त्रीय जुगलबंदी होगी। अंतिम प्रस्तुति में गुजरात पर विशेष फोकस के साथ भारत की सांस्कृतिक विविधता की झलक दिखाई जाएगी।

ऐतिहासिक क्षण! भारत को आधिकारिक रूप से 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी सौंप दी गई है।

IOA अध्यक्ष पीटी उषा, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने गर्व से CWG का झंडा ग्रहण किया, जहाँ 2010 में कांग्रेस सरकार के समय ₹70,000 करोड़ के 'CWG घोटाले' और… pic.twitter.com/EZ2SN2Oogg

— Rohan Gupta (@rohanrgupta) August 3, 2026

राष्ट्रमंडल खेलों की प्रमुख परंपराओं में शामिल ‘किंग्स बैटन रिले’ 74 राष्ट्रमंडल देशों और क्षेत्रों की विविधता का उत्सव मनाती है। पहली बार प्रत्येक राष्ट्रमंडल देश और क्षेत्र को अपना अलग ‘बैटन’ दी गई है, ताकि वे उसे अपनी संस्कृति और रचनात्मकता के अनुरूप डिजाइन कर सकें।

प्रत्येक बैटन में ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के संदेश का एक हिस्सा शामिल है। बैटन लेकर चलने के लिए उन लोगों का चयन किया जाता है जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। बैटन रिले की परंपरा 1958 में कार्डिफ से शुरू हुई थी।

ग्लास्गो 2026 की मुख्य मार्केंटिंग और समारोह अधिकारी लुइसा माहोन ने कहा, ‘‘यह ‘हैंडओवर’ केवल औपचारिकता नहीं है। यह कार्यक्रम एक ही मंच पर दो देशों की भावना को अभिव्यक्त करेगा। सितार और बैगपाइप की अनूठी जुगलबंदी होगी जिसमें ‘वंदे मातरम’का उत्सव भी शामिल रहेगा। ’’

उन्होंने कहा कि ग्लास्गो के दर्शकों को अहमदाबाद 2030 की पहली झलक भी देखने को मिलेगी।

भारत के ‘हैंडओवर’ समारोह की निदेशक चंदा सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को ऐसे भारत की झलक दिखाने के लिए तैयार किया गया है जो आत्मविश्वासी होने के साथ-साथ अपनी परंपराओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के 100 वर्ष पूरे होने का उत्सव होगा और यह ‘हैंडओवर’ समारोह उसी ऐतिहासिक यात्रा का पहला अध्याय है।

Tags: अहमदाबाद में होगा 2030
Previous Post

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

Next Post

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

Related Posts

देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

September 24, 2026
Next Post

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

Recent Posts

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group