Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने लगभग 25 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं।

चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने वर्ष 2007 में अपने दम पर बसपा की बहुमत की सरकार बनाई। 2012 से पार्टी का प्रदर्शन लगातार गिरा है और 2022 के चुनाव में बसपा सिर्फ एक सीट पर सिमट गई थी। उप्र विधानसभा की 403 सीटें हैं।

अपने आधिकारिक “एक्स” पर एक पोस्ट में मायावती ने कहा कि चुनाव की तैयारी के लिए लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राज्य स्तरीय कई बैठकें की जा चुकी हैं और आगे भी होंगी। इन बैठकों में प्रदेश और मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को उम्मीदवार चयन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘साक्षात्कार लेकर अब तक लगभग दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। आगे भी सभी सीटों पर उम्मीदवारों का अंतिम फैसला मेरे द्वारा ही किया जाएगा।’

मायावती ने कहा कि उम्मीदवार चयन को लेकर राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद (बसपा प्रमुख के भतीजे) के संबंध में तरह-तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं, जिसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

पिछले दिनों मीडिया में यह खबरें आई थीं कि बसपा प्रमुख के भतीजे आकाश आनंद को उम्मीदवारों के चयन की ज़िम्मेदारी दी गई है। बसपा प्रमुख ने स्पष्ट किया कि ‘‘न सिर्फ उप्र में, बल्कि पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप मैं ही देती हूं।’’

मायावती ने पोस्ट में कहा कि जिन सीटों पर उम्मीदवार तय हो चुके हैं, वहां उनकी अनुमति से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी छोटी-बड़ी जनसभाएं कर घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में आकाश आनंद भी कुछ सीटों पर जनसभा कर उम्मीदवारों का ऐलान करेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से आकाश आनंद को देश के विभिन्न राज्यों में संगठन की समीक्षा बैठकें और जनसभाओं के लिए भेजा जा रहा है। मायावती ने कहा कि नौ अक्टूबर 2025 को लखनऊ में कांशीराम की पुण्यतिथि पर हुई महारैली में भी उन्हें बोलने का मौका दिया गया था।

बसपा प्रमुख ने कहा कि यह सब पार्टी की नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इसका आकाश आनंद के कद को बढ़ाने या कम करने और उम्मीदवार तय करने से कोई लेना-देना नहीं है।

मायावती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘आकाश आनंद भी पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की तरह मेरे दिशा-निर्देशन में काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके बारे में अनाप-शनाप बातें करने वाले शरारती और जातिवादी तत्वों से पार्टी के लोग सावधान रहें।’’

Tags: बसपा ने 25 सीटों पर तय
Previous Post

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

September 22, 2026
Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

Recent Posts

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच एक निजी स्कूल...

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group