Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
in देश
0

मेटा के स्वामित्व वाले त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सऐप ने मंगलवार को एक नई वेब-आधारित कॉलिंग सुविधा शुरू करने की घोषणा की। इसके जरिये उपयोगकर्ता किसी डेस्कटॉप एप्लिकेशन को डाउनलोड किए बगैर सीधे अपने ब्राउजर से ही ऑडियो एवं वीडियो कॉल कर सकेंगे।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि यह सुविधा एक से दूसरे उपकरण पर जाने का अनुभव बेहतर बनाने के लिए लाए गए कई नए अपडेट का हिस्सा है।

व्हाट्सऐप के वेब कॉलिंग फीचर में अब सामान्य और समूह कॉल दोनों का समर्थन मिलेगा। इसके साथ ही उपयोगकर्ता स्क्रीन साझा करने, प्रतिक्रिया देने और कॉल हिस्ट्री एवं पसंदीदा संपर्कों के लिए एक अलग कॉल टैब जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकेंगे।

कंपनी ने कहा, “चाहे आप साझा कंप्यूटर पर पढ़ाई कर रहे छात्र हों, ऐसे कार्यस्थल लैपटॉप का उपयोग कर रहे हों जहां ऐप डाउनलोड की अनुमति नहीं है, या सिर्फ ब्राउजर का उपयोग करना पसंद करते हों, अब आप बिना ब्राउजर छोड़े आसानी से कॉल कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप ने इसके साथ ‘कॉल स्थानांतरण’ सुविधा भी पेश की है। इसकी मदद से उपयोगकर्ता एक मौजूदा समूह कॉल को एक उपकरण से दूसरे उपकरण पर कॉल को काटे बगैर सहज रूप से स्थानांतरित कर सकेंगे।

समूह कॉल की सुरक्षा और प्रबंधन को मजबूत करने के लिए व्हाट्सऐप ने ‘वेटिंग रूम’ फीचर भी पेश किया है। इसमें प्रतिभागियों को एक आभासी प्रतीक्षा कक्ष में रखा जाएगा, जहां से मेजबान अनुमति मिलने पर कॉल में शामिल करेगा।

इसके अलावा कॉल की गुणवत्ता सुधारने के लिए दो तकनीकी अपग्रेड भी किए गए हैं। ‘क्विकएचडी’ फीचर में कॉल शुरू होते ही उच्च गुणवत्ता वाला वीडियो प्रदान करता है। वहीं, ‘नॉइज सप्रेशन’ फीचर बैकग्राउंड शोर को कम कर ऑडियो को अधिक स्पष्ट बनाता है।

व्हाट्सऐप ने कहा कि ये सभी नई सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाई जा रही हैं।

Tags: WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट
Previous Post

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
Next Post

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

Recent Posts

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

टोक्यो/सियोल, उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी।...

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

कीव, रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार तड़के यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और लंबी दूरी के हथियारों से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group