Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

महाराष्ट्र के जालना जिले में 44 वर्षीय महिला जीएसटी अधिकारी और एक निजी कर सलाहकार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कथित रूप से रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

एसीबी ने बताया कि जीएसटी अधिकारी और निजी कर सलाहकार एक व्यापारी का ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ (आईटीसी) बहाल करने के लिए कथित रूप से 60 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

बिजली उपकरण की दुकान चलाने वाले व्यापारी का ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ (आईटीसी) बाधित किए जाने के बाद उसे छह जून को कारण बताओ नोटिस मिला था। इस मामले को लेकर जब वह 17 जुलाई को एक कर सलाहकार के पास पहुंचा, तो सलाहकार ने उसे बताया कि राज्य माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत कर अधिकारी आईटीसी बहाल करने के लिए एक लाख रुपये की मांग कर रही है।

एसीबी के अनुसार, 28 वर्षीय कर सलाहकार ने व्यापारी से अधिकारी के साथ कथित तौर पर रिश्वत की रकम तय करने के लिए कहा और बाद में बातचीत के बाद रिश्वत की राशि घटाकर 80 हजार रुपये कर दी गई तथा पहली किस्त के तौर पर 60 हजार रुपये देने की बात तय हुई।

व्यापारी रिश्वत देने का इच्छुक नहीं था और उसने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से संपर्क किया।एसीबी ने मंगलवार को जाल बिछाया और महिला कर अधिकारी को उसके कक्ष में रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

एसीबी ने बाद में कर अधिकारी और सलाहकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags: महाराष्ट्र : जालना में
Previous Post

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

Next Post

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
Next Post

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

Recent Posts

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, अयोध्या जिले की हजारों महिलाओं ने रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल होकर...

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group