Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

हरदोई जिले के एक गांव में किसी व्यक्ति की मौत के बाद आयोजित तेरहवी भोज में कथित रूप से कीटनाशक मिला भोजन खाने से 12 लोग बीमार हो गए।

पुलिस के मुताबिक यह घटना पाली थाना क्षेत्र के रहतौरा गांव की है, जहां प्रभावित लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, यह मामला उस समय सामने आया जब कुछ लोगों ने सब्जी में असामान्य और कड़वा स्वाद होने की शिकायत की। इसके बाद कुछ लोगों को जी मिचलाने और चक्कर आने की शिकायत हुई, जिसके बाद परिवार ने खाना परोसना बंद कर दिया।

उन्होंने बताया कि जिस बड़े बर्तन में सब्जी तैयार की गई थी, उसकी जांच के दौरान परिवार को कथित रूप से उसके नीचे ‘सल्फास’ कीटनाशक का एक खुला डिब्बा मिला। इससे आशंका जताई गई कि भोजन दूषित हो गया होगा।

पुलिस के अनुसार, यह तेरहवी भोज रहतौरा निवासी नेत्रपाल के भाई संदीप की मौत के बाद शुद्धिकरण की रस्म के उपरांत आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में रिश्तेदार और अन्य मेहमान शामिल हुए थे, तभी यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि बीमार हुए लोगों की पहचान मोहित, शैलेंद्र, नेत्रपाल, अंजनी, श्रीपाल, आशीष, रवि, भूरे, सचिन, कमलेश, आनंद और अंकुश के रूप में हुई है। सभी को पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि भोजन तैयार करने के दौरान या उसके बाद कीटनाशक का डिब्बा सब्जी के बर्तन तक कैसे पहुंचा।

पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ इस घटना की जानकारी मिली है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रभावित परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कीटनाशक गलती से भोजन में गिरा या इसके पीछे कोई साजिश थी।

Tags: हरदोई में तेरहवी भोज
Previous Post

बलिया में छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

Next Post

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: अपहरण के आरोपी ने कोतवाली के शौचालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मांस पकाने का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार

September 21, 2026
Next Post

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Recent Posts

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

by Atul Narain Srivastava
September 21, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जनौरा नाका में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब सिर्फ सड़क चौड़ीकरण...

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

संत कबीरनगर, समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत...

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

सहारनपुर, जिला महिला अस्पताल से सोमवार को एक नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रसव के...

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

भारत के अवतंश (14) ने सवाल किया कि हम सोते समय बोलते क्यों हैं? हर कोई सोता है, लेकिन नींद...

तेहरान के आसमान में दिखा रहस्यमयी त्रिकोणीय UFO! अमेरिकी सीक्रेट प्लेन TR-3B का दावा या कुछ और? जानिए पूरा सच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

तेहरान, ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में 20 सितंबर की रात दिखाई दिए एक रहस्यमयी रोशनी वाले ऑब्जेक्ट के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group