Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में सपा व कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 22, 2026
in देश, राजनीति
0

लखनऊ, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर उनके इस्तीफे की मांग करते हुए धरना दे रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी सांसद प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा जबरन हटाये जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

राजधानी लखनऊ में सपा के कार्यकर्ताओं ने विधान भवन और अटल चौक के पास प्रदर्शन किया जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को पुलिस द्वारा जबरन हटाये जाने का विरोध जताने के लिये राज भवन की तरफ जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और लखनऊ के इको गार्डन ले गयी।

हजरतगंज के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि लगभग 300 लोगों को हिरासत में लेकर इको गार्डन लाया गया था। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर लोग हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग जिलों में भी ऐसे ही प्रदर्शन हुए।

अमेठी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सपा के कार्यकर्ताओं ने देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

इसके अलावा अमेठी में आंबेडकर चौराहे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. बीआर आंबेडकर की मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिये जाने के खिलाफ नारेबाजी की।

बाराबंकी में भी सपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम शहर के छाया चौराहे के पास विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिये जाने की निंदा करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों से भी ऐसे ही प्रदर्शन किये जाने की खबरें मिली हैं।

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर मंगलवार को उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को वहां से हटने के लिए मनाने के वास्ते सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को भेजा लेकिन उनकी बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद पुलिस ने जबरन विपक्षी नेताओं को वहां से हटाकर हिरासत में ले लिया।

Tags: राहुल-अखिलेश को हिरासत
Previous Post

हनुमान गढ़ी पर अपने पिछले दिए बयान से घुमा फिराकर पलटे बृजभूषण शरण सिंह!

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट की पीठ ने बुलडोजर न्याय पर दिया खंडित फैसला

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट की पीठ ने बुलडोजर न्याय पर दिया खंडित फैसला

Recent Posts

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत!; कुर्सी पर बैठते ही राइफल का ट्रिगर दबा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

कौशांबी जिले के एक पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की मंगलवार को संतरी ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर...

sanketik photo

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में नौ वर्षीय लड़के की मौत, तीन साल की बच्ची घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई जबकि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group