Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 21, 2026
in Featured
0

लंबे समय तक साथ रहने वाले दंपतियों में केवल जीवनशैली ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कई पहलू भी एक-दूसरे से मिलते-जुलते हो जाते हैं।

मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग और स्ट्रोक के बाद अब एक नए अध्ययन में संकेत मिला है कि डिमेंशिया का जोखिम भी पति-पत्नी में साझा हो सकता है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि इसका यह अर्थ नहीं है कि यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे में फैलती है।

ताइवान में लगभग 10 लाख विवाहित वयस्कों पर किए गए इस व्यापक अध्ययन में पाया गया कि यदि किसी व्यक्ति के जीवनसाथी को डिमेंशिया का पता चलता है, तो दूसरे साथी में भी इस बीमारी का निदान होने की संभावना उल्लेखनीय रूप से बढ़ जाती है।

इस तरह के निष्कर्ष पहले भी कुछ छोटे अध्ययनों में सामने आए थे, लेकिन इस अध्ययन की विशेषता इसका बड़ा दायरा और यह विश्लेषण है कि उम्र, आय और पारिवारिक परिस्थितियां इस जोखिम को किस प्रकार प्रभावित करती हैं।

शोधकर्ताओं ने वर्ष 1998 से 2022 के बीच ताइवान की राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े लोगों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड का विश्लेषण किया।

अध्ययन में ऐसे 1.90 लाख से अधिक लोगों को शामिल किया गया, जिनके जीवनसाथी में डिमेंशिया का नया मामला सामने आया था। उनकी तुलना 7.60 लाख से अधिक ऐसे लोगों से की गई, जिन्हें न तो स्वयं डिमेंशिया था और न ही उनके जीवनसाथी को यह बीमारी थी।

प्रतिभागियों का चयन उम्र, लिंग, आय और निवास स्थान के आधार पर समानता रखते हुए किया गया और फिर समय के साथ यह देखा गया कि उनमें बाद में डिमेंशिया विकसित हुआ या नहीं।

शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों की अन्य बीमारियों, स्वास्थ्य सेवाओं के उपयोग और परिवार के आकार जैसे कारकों को भी विश्लेषण में शामिल किया। इसके बाद यह जांचा गया कि इन सभी समानताओं को ध्यान में रखने के बाद भी क्या एक जीवनसाथी को डिमेंशिया होने से दूसरे साथी का जोखिम बढ़ा रहता है। अध्ययन में इसका उत्तर ‘हां’ पाया गया।

अध्ययन के अनुसार, जिन महिलाओं के जीवनसाथी को डिमेंशिया हुआ, उनमें इस बीमारी का सापेक्ष जोखिम 74 प्रतिशत अधिक पाया गया। पुरुषों के मामले में यह वृद्धि 69 प्रतिशत रही।

शोधकर्ताओं ने हालांकि स्पष्ट किया कि सापेक्ष जोखिम केवल दो समूहों के बीच तुलना दर्शाता है, जबकि वास्तविक जोखिम को समझना भी जरूरी है।

पांच वर्षों की अवधि में जिन महिलाओं के जीवनसाथी को डिमेंशिया हुआ, उनमें से लगभग 6.5 प्रतिशत को स्वयं भी डिमेंशिया का निदान हुआ, जबकि जिनके जीवनसाथी को यह बीमारी नहीं थी, उनमें यह आंकड़ा 3.7 प्रतिशत रहा। पुरुषों में यह अनुपात क्रमशः 9.2 प्रतिशत और 5.8 प्रतिशत था।

दूसरे शब्दों में, जीवनसाथी को डिमेंशिया होने पर पांच वर्षों में प्रत्येक 100 महिलाओं में लगभग तीन और प्रत्येक 100 पुरुषों में तीन से कुछ अधिक अतिरिक्त मामले सामने आए।

शोधकर्ताओं ने कहा कि इन निष्कर्षों का यह अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए कि डिमेंशिया किसी संक्रमण की तरह एक साथी से दूसरे में पहुंचता है। इसके पीछे अधिक जटिल और दीर्घकालिक कारण हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लोग अक्सर अपने जैसे शिक्षा स्तर, आय, जीवनशैली और मानसिक क्षमता वाले साथी का चयन करते हैं। इसे ‘असॉर्टेटिव मैटिंग’ कहा जाता है। इसके बाद वर्षों तक साथ रहने के दौरान दंपति एक ही वातावरण में रहते हैं, समान भोजन करते हैं, समान वायु में सांस लेते हैं, समान स्तर की शारीरिक गतिविधि करते हैं और जीवन की कई समान परिस्थितियों का सामना करते हैं, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।

यह अध्ययन यह निर्धारित करने के लिए तैयार नहीं किया गया था कि ऐसा क्यों होता है। अध्ययन में यह जरूर पाया गया कि उच्च रक्तचाप, इंसुलिन प्रतिरोध, अवसाद और चिंता जैसे स्थापित जोखिम कारकों को ध्यान में रखने के बाद भी यह संबंध बना रहा।

इससे संकेत मिलता है कि केवल समान स्वास्थ्य प्रोफाइल इन निष्कर्षों की पूरी तरह व्याख्या नहीं कर सकती, लेकिन अध्ययन इसके पीछे के वास्तविक कारणों की पहचान नहीं कर पाया।

शोधकर्ताओं के अनुसार, अन्य अध्ययनों से यह संभावना सामने आई है कि डिमेंशिया से पीड़ित व्यक्ति की देखभाल करने वाले जीवनसाथी को लंबे समय तक तनाव, नींद में बाधा, सामाजिक अलगाव और शारीरिक गतिविधि तथा भोजन की गुणवत्ता में गिरावट जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ये सभी कारक मानसिक क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

कुछ नए अध्ययनों में खराब मौखिक स्वास्थ्य और आंतों के सूक्ष्मजीवों (गट माइक्रोबायोम) की भूमिका पर भी चर्चा की गई है, हालांकि इस संबंध में अभी और शोध की आवश्यकता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि इस अध्ययन का सबसे महत्वपूर्ण योगदान यह दिखाना है कि डिमेंशिया का जोखिम दंपतियों में एक साथ दिखाई देता है और इससे यह समझने के लिए नए प्रश्न उठते हैं कि साझा जीवन मस्तिष्क के स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में डिमेंशिया की रोकथाम के लिए व्यक्तिगत प्रयासों पर अधिक जोर दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अद्यतन दिशा-निर्देशों में नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित आहार, रक्तचाप नियंत्रण, धूम्रपान छोड़ना, आवश्यकता पड़ने पर श्रवण यंत्र का उपयोग तथा आजीवन सीखते रहने जैसी बातों पर बल दिया गया है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि ये उपाय महत्वपूर्ण हैं, लेकिन यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि डिमेंशिया केवल व्यक्तिगत विकल्पों का परिणाम है। मस्तिष्क के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी व्यक्ति, समुदाय और सरकार सभी की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की शिक्षा, आय, आवास, पड़ोस, सांस्कृतिक परिस्थितियां और सामाजिक नीतियां भी यह तय करती हैं कि वह स्वस्थ जीवनशैली अपना सकता है या नहीं।

शोधकर्ताओं के अनुसार, इस अध्ययन का सबसे बड़ा संदेश यह है कि डिमेंशिया किसी एक निर्णय या एक जोखिम कारक का परिणाम नहीं, बल्कि दशकों तक जी गई जीवनशैली और परिस्थितियों का संयुक्त प्रभाव है। इसलिए इसकी रोकथाम के उपाय भी दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ किए जाने चाहिए।

द कन्वरसेशन

Tags: Study: जीवनसाथी को Dementia
Previous Post

ईरान पर लगातार 10 रातों से अमेरिका का भयंकर हमला जारी, ईरान ने होर्मुज में टैंकर पर किए हमले

Next Post

सिंगापुर में असली हीरे को नकली हीरे से बदला, एक आरोपी को जेल की सजा, दूसरे पर होगी सुनवाई

Related Posts

Featured

ज्वालामुखी सुनामी की पहले मिलेगी चेतावनी? पानी के नीचे की ‘गड़गड़ाहट’ बताएगी खतरे का संकेत

September 7, 2026
Featured

ISRO GSLV-F17 Mission: ‘आसमान में भारत की नई आंख’, 36,000 किमी की ऊंचाई पर स्थापित हुआ 2,367 किग्रा का भारी उपग्रह EOS-05

September 4, 2026
Featured

Normal ECG के बावजूद आ सकता है हार्ट अटैक: जानिए क्यों केवल ईसीजी से नहीं पता चलती धमनियों की ब्लॉकज

September 3, 2026
Featured

दिमाग की गतिविधियाँ मापने वाले ईयरबड्स का दौर शुरू: ‘न्यूरोटेक्नोलॉजिकल नेटिव्स’ की नई पीढ़ी की तैयारी

September 2, 2026
Next Post

सिंगापुर में असली हीरे को नकली हीरे से बदला, एक आरोपी को जेल की सजा, दूसरे पर होगी सुनवाई

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group