Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रूस के कई इलाकों में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में नौ लोगों की मौत, 80 से अधिक घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 19, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

यूक्रेन ने रूस में रातभर और शनिवार दोपहर ड्रोन से हमले किए जिनमें दो बड़े गोदाम क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई,वहीं 80 से अधिक लोग घायल हुए।

यूक्रेन की सेना लगातार रूस के भीतर ऊर्जा अवसंरचना और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले कर रही है। इसका उद्देश्य रूस के युद्ध प्रयासों को कमजोर करना है।

रूसी अधिकारियों के अनुसार, देश की प्रमुख ऑनलाइन रिटेल कंपनी ‘वाइल्डबेरीज’ के दो विशाल गोदाम रात में यूक्रेनी ड्रोन हमलों का शिकार बने। इनमें से एक यूक्रेन की सीमा से लगभग 360 किलोमीटर दूर तांबोव क्षेत्र के कोटोव्स्क शहर में और दूसरा मॉस्को से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व स्थित इलेक्ट्रोस्टाल शहर में है।

मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि एक यूक्रेनी ड्रोन ने इलेक्ट्रोस्टाल के उत्तर में स्थित नोगिंस्क शहर के एक तेल डिपो को भी निशाना बनाया, जिससे वहां आग लग गई। एहतियात के तौर पर पास के प्रसूति अस्पताल और एक आवासीय इमारत को खाली कराया गया। ड्रोन का मलबा एक किंडरगार्टन भवन पर भी गिरा, जिससे आग लग गई हालांकि इसे बाद में बुझा लिया गया।

तांबोव क्षेत्र के गवर्नर येवगेनी पेर्विशोव ने बताया कि कोटोव्स्क स्थित गोदाम में रात की पाली में काम कर रहे सात कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हुए। वोरोब्योव के अनुसार, मॉस्को क्षेत्र में कुल 61 लोग घायल हुए। इनमें से 20 लोगों का बाह्य रोगी (ओपीडी) के रूप में इलाज किया गया, जबकि 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक व्यक्ति की बाद में मौत हो गई।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, शनिवार दोपहर रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में हुए एक अन्य यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

वाइल्डबेरीज़ की संस्थापक तात्याना किम ने बताया कि दोनों गोदामों में आग लग गई थी। कोटोव्स्क स्थित गोदाम की आग पर काबू पा लिया गया। रूसी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों और वीडियो में इलेक्ट्रोस्टाल के गोदाम में भीषण आग और आसमान में उठता घना धुआं दिखाई दिया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़लेंस्की ने शनिवार को एक पोस्ट में कहा कि यूक्रेन के लंबी दूरी तक मार करने वाले हमलों ने मॉस्को और तांबोव क्षेत्रों में स्थित दो ‘महत्वपूर्ण केंद्रों’ को निशाना बनाया।

मॉस्को से लगभग 180 किलोमीटर पूर्व स्थित व्लादिमीर शहर में भी एक यूक्रेनी ड्रोन एक रिहायशी इमारत से टकराया, जिससे थोड़ी देर के लिए आग लग गई। व्लादिमीर क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर अवदेयेव ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के विशेष अभियान में आज़ोव सागर और रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों में भी कई लक्ष्यों पर हमले किए गए।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि नोगिंस्क के जिस ईंधन डिपो को निशाना बनाया गया, वह रूसी सशस्त्र बलों को ईंधन की आपूर्ति करता था। बयान में यह भी कहा गया कि काला सागर और आज़ोव सागर में दो तेल टैंकरों, दो तैरती क्रेनों और एक टगबोट पर भी हमला किया गया। यूक्रेन का दावा है कि इन जहाजों का उपयोग तेल, ईंधन और सैन्य सामान की ढुलाई के लिए किया जा रहा था।

वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी हवाई रक्षा प्रणाली ने रातभर में रूस के 19 क्षेत्रों, कब्जाए गए क्षेत्र क्रीमिया, आज़ोव सागर और काला सागर के ऊपर कुल 379 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।

Tags: रूस के कई इलाकों में यूक्रेनी
Previous Post

अमेठी में नहर में बोरे में बंद मिला अज्ञात युवक का शव

Next Post

New Study: क्या ह्दयाघात वाले मरीजों के रक्त में अधिक होते हैं सूक्ष्म प्लास्टिक कण?

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

New Study: क्या ह्दयाघात वाले मरीजों के रक्त में अधिक होते हैं सूक्ष्म प्लास्टिक कण?

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by admin
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group