Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कौशांबी में स्कूल चाकू-चापड़ लेकर बैठी शिक्षिका, वीडियो वायरल प्रधानाध्यापिका निलंबित, मानसिक स्थिति ठीक नहीं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

कौशांबी जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कथित तौर पर चाकू और चापड़ लेकर आने तथा उसे लहराने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, सिराथू तहसील के कड़ा विकासखंड स्थित लुकिया डोरमा प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें वह विद्यालय में कथित तौर पर चाकू और चापड़ लहराती नजर आ रही हैं।

#कौशांबी#प्राथमिक विद्यालय मे शिक्षिका के व्यवहार से अभिभावको मे चिंता
चाकू और चापड़ लेकर स्कूल पहुंचती है और कक्षा मे उनका प्रदर्शन करती है
धारदार हथियार देखकर छात्र-छात्राएं सहम जाते है
वायरल वीडियो के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया
कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लुकिया का मामला pic.twitter.com/nYIPmGkB1J

— Awinash Kumar Singh (@Awinashlko) July 17, 2026

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव से कराई गई। जांच में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में देखी गई घटना सही पाई गई।

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, विभाग की ओर से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि प्रधानाध्यापिका स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर आई हैं। कुछ अभिभावकों ने फोन पर शिकायत की थी कि स्कूल जाते समय उन्होंने कथित तौर पर उनके सामने हथियार लहराए थे।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं और आगे की कार्रवाई के लिए बीएसए को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस विद्यालय पहुंची और चाकू तथा चापड़ को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में विभागीय जांच जारी है।

उमराव के अनुसार, प्रधानाध्यापिका के पति को विद्यालय बुलाया गया था, जिन्होंने दावा किया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

वहीं, पत्रकारों से बातचीत में शिखा सिंह ने कहा कि वह चाकू और चापड़ इसलिए लेकर आई थीं क्योंकि उन्हें असुरक्षित महसूस हो रहा था और वह अपनी निजी सुरक्षा के लिए इन्हें रखना चाहती थीं। उन्होंने हालांकि उन लोगों की पहचान बताने से इनकार किया, जिनसे उन्हें खतरा होने का दावा किया था।

Tags: कौशांबी में स्कूल चाकू-चापड़ लेकर
Previous Post

UP IPS Transfer: अचानक बदले गए इन जिलों के एसपी, लखनऊ कमिश्नरेट में नए अफसरों की तैनाती

Next Post

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 14 घंटे की चर्चा के बाद कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिरा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
Next Post

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 14 घंटे की चर्चा के बाद कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिरा

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group