Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अखिलेश की भाजपा सांसद को सार्वभौमिक वैधानिक चेतावनी!; 10 मिनट में सोशल मीडिया पोस्ट हटाने को कहा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
अखिलेश की भाजपा सांसद को सार्वभौमिक वैधानिक चेतावनी!; 10 मिनट में सोशल मीडिया पोस्ट हटाने को कहा

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी और उनसे अयोध्या चढ़ावा मामले में कथित तौर पर उन्हें रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव से जोड़ने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को ‘‘10 मिनट के भीतर’’ हटाने को कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दुबे के आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताया और चेतावनी दी कि अगर पोस्ट को तुरंत नहीं हटाया गया तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

सार्वजनिक-सार्वभौमिक वैधानिक चेतावनी!

जितना सत्ता पक्ष के सांसद का विशेषाधिकार होता है, उतना ही विशेषाधिकार विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम जी की मर्यादा एवं सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 6, 2026

यादव ने कहा, ‘‘सार्वजनिक-सार्वभौमिक वैधानिक चेतावनी! जितना सत्ता पक्ष के सांसद का विशेषाधिकार होता है, उतना ही विशेषाधिकार विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम जी की मर्यादा एवं सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वह इस झूठे ‘ट्वीट-पोस्ट’ को हटा दें, अन्यथा उनके ख़िलाफ़ तत्काल नामज़द रिपोर्ट दर्ज़ कराई जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही यह चेतावनी उन सबको भी है जिन्होंने यह झूठ फैलाया है, वो भी सोशल मीडिया पर तुरंत ‘डिलीट’ करें और सार्वजनिक माफी माँगें या क़ानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

यादव ने कहा कि अन्य लोग भी ऐसे पोस्ट हटा दें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें।

उन्होंने कहा, वे याद रखें भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं, जब सालों-साल कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे तो कोई संगी-साथी भी बचाने नहीं आएगा। जो भगवान के नहीं हुए वो इंसान के क्या होंगे।

यादव ने आरोप लगाया, ‘‘पीडीए समाज को कलंकित व अपमानित करने के लिए भाजपाई और उनके संगी-साथी ये कुत्सित झूठ प्रचारित-प्रसारित कर रहे हैं। ‘पीडीए समाज’ एकजुट होकर इसका जवाब देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरों’ का गिरोह जनाक्रोश के डर से अब अपने घरों में दुबका बैठा है और षड्यंत्र कर रहा है। अगर मुख़बिरों के वंशजों में सत्य का साहस है तो अपने परंपरागत भूमिगत-सुरंगी निवास से बाहर आकर अयोध्यावासियों के सामने सरयू का जल हाथ में उठाकर ये बात कहें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘संपूर्ण विश्व के रामभक्त संज्ञान लें- दुनिया भर के सनातनी संज्ञान लें- अयोध्या के पूज्य साधु-संत संज्ञान लें- माननीय सर्वोच्च न्यायालय संज्ञान ले- माननीय लोकसभा अध्यक्ष संज्ञान लें- उप्र-अयोध्या के नागरिक संज्ञान लें- समस्त पीडीए समाज संज्ञान ले।

भाजपा सांसद दुबे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि ‘‘टिन्नू टीपू से ही तो बात कर रहा था?

इसके साथ ही अयोध्या दान गबन के आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव तथा अखिलेश यादव की एक तस्वीर भी साझा की गई थी।

जल्दी करिए, इतना परेशान क्यों हैं? प्रश्न ही तो पूछा है? 1990 में राम भक्त पर गोली किसने चलवाई? मैं अदालत जाऊँगा https://t.co/UaufKjKNUy

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 6, 2026

Tags: अखिलेश की भाजपा सांसद
Previous Post

राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला: चढ़ावा अनियमितता मामले में चंपत राय व अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार, अस्थाई महामंत्री बने कृष्ण मोहन

Next Post

Zimbabwe T20 श्रृंखला से सैमसन बाहर, यश, अशोक और प्रभसिमरन पहली बार टीम में शामिल

Related Posts

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

July 25, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

July 25, 2026
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

July 25, 2026
Next Post
T20 World Cup में भारत ने रचा नया रिकॉर्ड, लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री, इंग्लैंड सात रन से हारा

Zimbabwe T20 श्रृंखला से सैमसन बाहर, यश, अशोक और प्रभसिमरन पहली बार टीम में शामिल

Recent Posts

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर...

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

सहारनपुर जिले के नया गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट में दो श्रमिकों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group