Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में सक्रिय छह भारतीय समेत 23 व्यक्तियों को UAPA यूएपीए के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित किया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 4, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में सक्रिय छह भारतीय समेत 23 व्यक्तियों को UAPA यूएपीए के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित किया

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत पाकिस्तान में सक्रिय 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया।

इनमें लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद के करीबी सहयोगी, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कई आतंकी शामिल हैं।

सरकारी आदेश के अनुसार, ये आतंकी सुरक्षा बलों पर बड़े हमलों, ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी, सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी संगठनों में भर्ती कराने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में शामिल आतंकियों समेत कुल 23 पाकिस्तान स्थित आतंकियों को शनिवार को यूएपीए की अनुसूची में शामिल किया गया। इसके साथ ही इस सूची में शामिल आतंकवादियों की कुल संख्या 80 हो गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि ये सभी आतंकी भारत विरोधी गतिविधियों, आतंकी हमलों, आतंक फैलाने, हथियारों की तस्करी, सीमा पार घुसपैठ, आतंकी संगठनों की सहायता, धन जुटाने और आतंकियों की भर्ती में शामिल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने आज यूएपीए के तहत 23 खूंखार आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इन 23 आतंकवादियों में 17 पाकिस्तानी नागरिक और छह भारतीय नागरिक हैं। हालांकि, वर्तमान में सभी पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर से आतंकी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। मोदी सरकार भारत और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर आतंकी मोड्यूल को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यूएपीए के तहत केंद्र सरकार को यह अधिकार है कि यदि उसे लगता है कि कोई व्यक्ति आतंकवाद में शामिल है, तो वह उसे आतंकवादी घोषित कर सकती है।

इन नामों को सूची में शामिल करने से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को उनके वित्तीय संसाधनों पर रोक लगाने, हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और संपत्तियों को जब्त करने जैसी कार्रवाई करने में मदद मिलती है।

लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के करीबी सहयोगी अब्दुल रऊफ (52) , जो लाहौर में उसके सीधे निर्देश पर काम करता है, तथा राणा इफ्तिखार(54), जो युवाओं को जिहादी गतिविधियों के लिए प्रेरित करता है, को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है।

इसके अलावा हाफिज खालिद वलीद, मौलाना सैफुल्लाह खालिद और मौलाना यूसुफ तैबी, जो सईद के संगठन जमात-उद-दावा से जुड़े हैं, को भी सूची में शामिल किया गया है।

अशफाक अहमद (52) को बहावलपुर से जैश-ए-मोहम्मद के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने और धन जुटाने के आरोप में आतंकवादी घोषित किया गया है।

संयुक्त सचिव राकेश राठी द्वारा जारी अधिसूचना में मुफ्ती मोहम्मद असगर खान (52) को भी आतंकवादी घोषित किया गया है। उसे पाकिस्तान के अब्बासपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का ‘लॉन्चिंग कमांडर’ बताया गया है और 29 नवंबर 2016 को जम्मू के नगरोटा सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में माना जाता है।

आदेश में कहा गया कि नगरोटा हमले से जुड़े दो अन्य जैश आतंकियों-हाफिज अब्दुल शकूर (56) और अब्दुल्ला जेहादी (47) को भी सूची में शामिल किया गया है।

सूची में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों में पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर के पुंछ का मसूद इलियास कश्मीरी (41) और पाकिस्तान के नारोवाल ज़िले के शाकरगढ़ का रहने वाला मोहम्मद मुसादिक (38) शामिल है। मुसादिक 22 अप्रैल, 2022 को जम्मू के सुंजवान में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में शामिल था।

आदेश के अनुसार, बेंगलुरु का रहने वाला मोहम्मद शहीद फैसल (40) को भी आतंकवादी घोषित किया गया है। वह वर्तमान में रावलपिंडी में छिपा हुआ है और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, अल-कायदा तथा आईएसआईएस से जुड़ा बताया जाता है। उस पर सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं की भर्ती, पाकिस्तान में हथियारों का प्रशिक्षण दिलाने, आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने, ‘डेटा एन्क्रिप्शन’ और फर्जी पहचान का इस्तेमाल सिखाने तथा हथियारों की आपूर्ति और कई आतंकी साजिशों में शामिल रहने का आरोप है।

इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद के कई गुटों के प्रमुख इमदाद उल्लाह मक्की, इस्लामाबाद के नजीर अहमद गुज्जर और पंजाब के वसीम नूर जाट को भी सूची में शामिल किया गया है। गुज्जर और जाट पर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने तथा युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करने के आरोप हैं।

लश्कर के आतंकवादी फिरदौस अहमद भट, हारून रशीद गनई, बिलाल अहमद मीर, आबिद कयूम लोन, नजीर अहमद गुज्जर, अब्दुल रऊफ, अशफाक अहमद, हाफिज खालिद वलीद, मौलाना सैफुल्ला खालिद, मोहम्मद याकूब, मोलाना यूसुफ तैबी, ओवैस फरूज, कारी याकूब शेख और राणा इफ्तिखार के नाम भी सूची में जोड़े गए हैं।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इन व्यक्तियों को औपचारिक रूप से आतंकवादी घोषित करने से उनके वित्तीय नेटवर्क, आवाजाही, भर्ती तंत्र और आतंक से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही यह राष्ट्रविरोधी और आतंकी गतिविधियों के खिलाफ कड़ा संदेश देगा।

Tags: गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान
Previous Post

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक सोमवार को; SIT रिपोर्ट और इस्तीफों पर चर्चा की संभावना, एजेंडा जारी

Next Post

वैभव सूर्यवंशी का हुआ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण, भारत ने दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post
सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत ने ऐतिहासिक छठा अंडर-19 विश्व कप जीता

वैभव सूर्यवंशी का हुआ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण, भारत ने दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group