Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी में तीन दिवसीय TET परीक्षा दूसरे दिन संपन्न, वर्षों तक परीक्षा लेने वाले कई शिक्षक इस बार स्वयं बने परीक्षार्थी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (उप्रटीईटी-2026) की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को दोनों पालियों की परीक्षा राज्य भर में शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन तरीके से संपन्न हुई।

वर्षों तक परीक्षा लेने वाले कई शिक्षक इस बार स्वयं परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देते नजर आए। परीक्षा केंद्रों के गेट पर अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान अवैध रूप से परीक्षा में शामिल 11 फर्जी परीक्षार्थी और अनुचित साधन का उपयोग करते एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया। आगरा में एक परीक्षार्थी जूते में मोबाइल लेकर पहुंचा था। जूते से मोबाइल निकालने की कोशिश में वह पकड़ लिया गया। इसके अतिरिक्त दूसरी पाली में बरेली और गाजीपुर में एक-एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया।

एक सरकारी बयान में अधिकारी ने कहा कि प्रथम पाली पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर तथा द्वितीय पाली अपरान्ह ढाई बजे से पांच बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान आयोग में स्थापित ‘एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम’ से सभी परीक्षा केंद्रों की सघन निगरानी की गई तथा यथा-आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

कुमार ने कहा कि प्रथम पाली में एआई आधारित सॉफ्टवेयर की मदद से संदिग्धों की जांच के पश्चात विभिन्न जनपदों में दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे नौ फर्जी परीक्षार्थियों तथा एक जूते में मोबाइल छिपाकर लाये एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया।

बयान के अनुसार द्वितीय पाली में विभिन्न जनपदों में दो फर्जी परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए। इन सभी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से पारदर्शी, नकल विहीन, शुचितापूर्ण, निर्विघ्न एवं ससमय सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को दोनों पालियों में कुल 8,07,709 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,51,321 यानी 93.01% अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया जिनमें महिला परीक्षार्थियों की उपस्थिति 92.70% तथा पुरुष परीक्षार्थियों की उपस्थिति 93.36% रही। परीक्षा के सफल संचालन में संबंधित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

कुमार ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (उप्रटीईटी-2026) की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा दो एवं तीन जुलाई को दो-दो पाली तथा चार जुलाई, शनिवार को एक पाली, इस प्रकार कुल पांच पालियों में 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हो रही है।

Tags: यूपी में तीन दिवसीय TET परीक्षा
Previous Post

रुदौली में दो माह बाद भी नहीं खुले करोड़ों के विकास कार्यों के टेंडर, तकनीकी स्वीकृति का इन्तजार?, सभासदो ने उठाए सवाल

Next Post

सहारनपुर में पुलिस अभिरक्षा में जब्त ट्रक की रातों-रात नकली नंबर प्लेट, खाली ट्रक खड़ा! मामला दर्ज, नकली पंजीकरण प्लेट, जाने सच!?

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

September 12, 2026
Next Post

सहारनपुर में पुलिस अभिरक्षा में जब्त ट्रक की रातों-रात नकली नंबर प्लेट, खाली ट्रक खड़ा! मामला दर्ज, नकली पंजीकरण प्लेट, जाने सच!?

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group