Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Khamenei के अंतिम संस्कार की तैयारी जारी, IRGC कमांडिंग इन चीफ, ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ने दी सबसे पहले श्रद्धांजलि

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 3, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
Khamenei के अंतिम संस्कार की तैयारी जारी, IRGC कमांडिंग इन चीफ, ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ने दी सबसे पहले श्रद्धांजलि

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कई दिन तक चलने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम की शुक्रवार को तैयारियां किए जाने के बीच देश के अर्धसैनिक ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के प्रमुख जनरल अहमद वाहिदी लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से सामने आए।

ईरान के सरकारी मीडिया द्वारा ऑनलाइन प्रकाशित तस्वीरों में वाहिदी कोखामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी एक बैठक में शामिल होते दिखाया गया। बाद में वह खामेनेई के ताबूत के पास बैठे नजर आए। ईरान के शासन ने बृहस्पतिवार रात मध्य तेहरान में सर्वोच्च नेता के पूर्व आवास के पास उनके लिए एक छोटी शोकसभा आयोजित की थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के साथ युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के संभावित समझौते पर बातचीत में ईरान का कड़ा रुख तय करने में वाहिदी की अहम भूमिका है।

ब्रेकिंग: 04 महीने बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खोमेनेई का शव आया दुनिया के सामने। तेहरान के सभागार में रखा गया। सबसे पहले श्रद्धांजलि देने वालों में IRGC कमांडिंग इन चीफ, ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी। 9 जुलाई को मसहद में दफनाया जाएगा। @Sepah_Media @DeptofWar @IDF #IranWar‌ pic.twitter.com/5FzoLHRQMj

— Final Assault (@FinalAssault23) July 3, 2026

माना जाता है कि वह उन कुछ लोगों के समूह में शामिल हैं, जो ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई के सीधे संपर्क में हैं। मुजतबा खामेनेई 28 फरवरी को इजराइल के हमलों में कथित तौर पर घायल होने के बाद से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। इन हमलों में उनके पिता अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

वाहिदी को भी ईरान युद्ध शुरू होने से कई सप्ताह पहले आठ फरवरी के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था।

ईरान के सरकारी मीडिया द्वारा जारी वीडियो में तेहरान स्थित खामेनेई के परिसर में हुसैनिया के पास आयोजित शोकसभा को दिखाया गया।

युद्ध की शुरुआत में इजराइली हवाई हमले में खामेनेई और उनके परिवार के कुछ सदस्यों की मौत हो गई थी।

सरकारी मीडिया ने बताया कि खामेनेई का पार्थिव शरीर एक मंच पर रखे ताबूत में था और उसके सामने लाल ट्यूलिप के फूल सजाए गए थे। ताबूत के सामने छत से कागज की बनी तितलियां भी लटकी हुई दिखाई दीं।

काले कपड़े पहने शोकाकुल लोगों ने स्कार्फ और अन्य वस्तुएं वहां मौजूद सहायकों की ओर फेंकीं ताकि उन्हें ताबूत से स्पर्श कराया जा सके। ईरान में यह एक आम परंपरा है। सरकारी मीडिया ने बताया कि ये लोग 2025 के 12 दिवसीय युद्ध और हाल के ईरान युद्ध में अपने प्रियजन को गंवाने वाले परिवारों के सदस्य हैं।

बाद में सरकारी मीडिया ने खामेनेई के ताबूत की तस्वीरें जारी कीं जिस पर लाल झंडा लिपटा हुआ था। इस झंडे पर सफेद अक्षरों में ‘या हुसैन’ लिखा था। यह शिया समुदाय का एक वाक्यांश है जो पैगंबर मोहम्मद के नवासे की सातवीं सदी में हुई शहादत की याद दिलाता है।

यह झंडा इराक के कर्बला में सुनहरे गुंबद वाले इमाम हुसैन के मकबरे पर फहरा रहा था। परंपरागत रूप से यह झंडा अन्यायपूर्ण तरीके से मारे गए व्यक्ति के बहाए गए खून और उसका बदला लेने के आह्वान का भी प्रतीक है।

ईरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम शनिवार से शुरू होंगे और उनके पार्थिव शरीर को ईरान एवं पड़ोसी देश इराक के विभिन्न शहरों में ले जाया जाएगा।

अंतिम संस्कार की शुरुआत तेहरान के ‘ग्रैंड मोसल्ला’ से होगी। अधिकारियों की इस दौरान सड़कों को बंद करने और दैनिक गतिविधियों को रोकने की योजना है ताकि लोग खामेनेई को श्रद्धांजलि दे सकें।

Tags: Khamenei के अंतिम संस्कार
Previous Post

Rescue mission launches: धरती की ओर गिर रही Nasa की दूरबीन को बचाने के लिए मिशन शुरू

Next Post

Shukra कल से शुक्र करेंगे गोचर, मिलेगा इन राशियों को भाग्य का साथ, नौकरीपेशा लोगों का होगा फायदा

Related Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

July 24, 2026
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं
देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

July 24, 2026
अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में सरकार ने पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगाया प्रतिबंध
देश

मोबाइल ऐप पर अश्लील विज्ञापन?; कानूनों का उल्लंघन करने पर 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद

July 24, 2026
Next Post
Shukra Gochar 2026: शुक्र के गोचर से इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

Shukra कल से शुक्र करेंगे गोचर, मिलेगा इन राशियों को भाग्य का साथ, नौकरीपेशा लोगों का होगा फायदा

Recent Posts

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर...

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

सहारनपुर जिले के नया गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट में दो श्रमिकों...

मेरठ में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया रथ, एक श्रद्धालु की मौत, नौ झुलसे

मेरठ में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया रथ, एक श्रद्धालु की मौत, नौ झुलसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रथ के हाईटेंशन बिजली लाइन की...

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के कुछ घंटे बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्न पत्र लीक के मामलों में...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

उच्चतम न्यायालय ने उन दो याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने पर शुक्रवार को सहमति जताई, जिनमें पुलिस पर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group