Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गिरफ्तार साथियों को रिहा करने की मांग, निहंग सरदारों को वापस पंजाब भेजा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 26, 2026
in देश
0
उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गिरफ्तार साथियों को रिहा करने की मांग, निहंग सरदारों को वापस पंजाब भेजा

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में कुछ दिन पहले हुई घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए अपने साथियों की रिहाई की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को पंजाब के कुछ निहंग सिख विकासनगर-कुल्हाल सीमा से जबरन उत्तराखंड में घुस गए।

पुलिस ने सीमा पर अवरोधक लगा रखे थे, लेकिन अस्त्र-शस्त्रों से लैस निहंग अवरोधकों पर चढ़ गए और उसे हटा दिया। पुलिस के अनुसार निहंग सिखों ने वहां खड़ी कुछ गाड़ियों पर हमला किया और उनके कांच तोड़ डाले।

एक वीडियो फुटेज में निहंग तलावार लहराते हुए भी नजर आए और काफी देर अराजकता की स्थिति बनी रही।

इसी दौरान, कुछ निहंग उत्तराखंड में दाखिल हो गए और मौके पर तैनात पुलिस बेबस नजर आई।

देहरादून के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पंकज गैरोला ने इस बात की पुष्टि की कि कुछ निहंग अवरोधकों को हटाते हुए अंदर दाखिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

एक निहंग ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह कर्णप्रयाग की घटना में गिरफ्तार अपने साथियों की रिहाई चाहते हैं ताकि वे उन्हें अपने साथ लेकर वापस पंजाब लौट सकें।

उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग घटना में निहंगों की गलती न होने के बावजूद वे समझौता चाहते हैं और उनकी तरफ से उत्तराखंडवासियों से माफी मांगते हैं।

निहंग ने कहा, “हमारे सिंहों को बाइज्जत छोड़ा जाए। हम लड़ाई करके कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब नहीं करना चाहते। हम शांतिपूर्ण तरीके से ‘सतनाम वाहेगुरु’ के मंत्र का जाप करते हुए श्री हेमकुंड साहिब जाना चाहते हैं।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस प्रशासन से बातचीत के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया है कि दो-चार दिन में गिरफ्तार निहंगों की जमानत करवा दी जाएगी।

निहंग ने कहा, “हमारी मांग है कि दो-चार दिन के लिए हमें हमारी यात्रा करने दीजिए और इस दौरान हमारे सिंहों की जमानत हो जाएगी, जिसके बाद वापसी में उन्हें अपने साथ पंजाब लेकर चले जाएंगे।

एक सवाल के जवाब में निहंग ने कहा कि जब तक निहंगों की रिहाई नहीं होगी, वे यहां से वापस नहीं जाएंगे।

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को स्थानीय लोगों और निहंग सिखों के बीच मामूली विवाद के दौरान कथित तौर पर तलवार से किये गये हमले में कुछ लोग घायल हो गए थे। घटना में एक निहंग सिख भी घायल हुआ था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चार निहंग सिखों को गिरफ्तार किया था।

इस घटना के बाद 20 जून को करीब आधा दर्जन निहंग रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए थे और छत की ओर जाने वाला प्रवेशद्वार भी बंद कर लिया था। उन्हें नीचे उतारने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी और पंजाब और पौंटा साहिब से आए एक सिख प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के बाद 23 जून की शाम को उन्हें नीचे उतारा जा सका।

समझाने का समय भी आता है और कानून का समय भी…मुख्यमंत्री धामी दोनों निभाना जानते हैं।

निहंग सरदारों को वापस पंजाब भेज दिया गया।
उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि है-व्यवस्था और शांति से कोई समझौता नहीं। pic.twitter.com/3Xjj0rgdRr

— Reetesh Maheshwari (@Reetesh777) June 26, 2026

Tags: उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख
Previous Post

बलिया में संदिग्ध गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Next Post

अलीगढ़ में बस चलाते समय दिल का दौरा पड़ने से चालक की मौत, बाल-बाल बचे सभी यात्री

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
Next Post
अलीगढ़ में बस चलाते समय दिल का दौरा पड़ने से चालक की मौत, बाल-बाल बचे सभी यात्री

अलीगढ़ में बस चलाते समय दिल का दौरा पड़ने से चालक की मौत, बाल-बाल बचे सभी यात्री

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group