Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पुणे कारोबारी केतन अग्रवाल हत्या मामला: छह महीने से संपर्क में थे सिया और चेतन, एक-दूसरे को कीं 2,000 से अधिक कॉल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 25, 2026
in क्राइम, देश
0

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले में खाई में धक्का देकर मारने की आरोपी उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी पिछले छह महीने से लगातार संपर्क में थे, दोनों ने एक-दूसरे को 2,004 बार फोन किया था और कुल 238 घंटे बातचीत की थी।

पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं को संदेह है कि सिया और चेतन के बीच इतनी ज्यादा बातचीत उस साजिश का हिस्सा थी, जिसके के तहत 18 जून को केतन की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के दिन सिया (20) और चेतन (22) कथित तौर पर एक कैफे में मिले थे और केतन (26) को रास्ते से हटाने की साजिश को अंतिम रूप दिया था।

अधिकारी ने कहा कि इस साजिश में किले में एक ऐसी जगह की पहचान भी शामिल थी, जहां से केतन को खाई में धकेला जा सके।

पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह गिल ने कहा, “सिया और चेतन ने पिछले छह महीने में एक-दूसरे को 2,004 बार फोन किया और कुल 238 घंटे बातचीत की। दोनों के बीच फोन पर कई बार दो-तीन घंटे से ज्यादा समय तक भी बातचीत हुई।

गिल के मुताबिक, पुलिस को शक है कि सिया और चेतन के बीच इतनी ज्यादा बातचीत का संबंध केतन की हत्या की साजिश से हो सकता है।

उन्होंने कहा, “जांच में यह भी पता चला है कि घटना वाले दिन सिया और चेतन लोहगढ़ किला जाने से पहले एक कैफे में मिले थे और उन्होंने केतन को खत्म करने की साजिश को अंतिम रूप दिया था।”

गिल ने कहा, “मुलाकात के दौरान दोनों ने किले की एक ऐसी उपयुक्त जगह की पहचान की, जहां से केतन को खाई में धकेला जा सके। उन्होंने हत्या की साजिश को अंजाम देने की पूरी तैयारी भी की।

सिया और चेतन फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों केतन को अपने रिश्ते में अड़चन मानते थे और इसलिए उन्होंने रियल एस्टेट कारोबारी को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिया ने छह जून को मुंबई हवाई अड्डे जाते समय केतन का पासपोर्ट गायब करके ‘प्री-वेडिंग शूट’ के लिए बाली जाने की दोनों की योजना पर पानी फेर दिया था।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश तायडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “ जांच के दौरान पता चला है कि खालापुर के फूड मॉल में कार से पासपोर्ट चुराने के बाद सिया ने उसे महिलाओं के वॉशरूम में फेंक दिया था। हम हत्या की जांच तो कर ही रहे हैं, साथ ही एक टीम को मॉल भी भेजा जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पासपोर्ट बरामद किया सकता है या नहीं।”

उन्होंने बताया कि सिया और केतन की सगाई फरवरी में हुई थी और नवंबर में उदयपुर में एक भव्य समारोह में दोनों की शादी होनी थी, जिसके लिए एक महल बुक किया गया था।

तायडे ने कहा, “केतन की बहन संजना और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ के दौरान हमें पता चला कि घटना से पहले सिया ने चेतन पर कई बार अपने साथ लोहागढ़ किला चलने का दबाव बनाया था।”

उन्होंने बताया, “सिया 31 मई को केतन को लोहागढ़ किला ले गई थी। उसने चार जून को घूमने के लिए फिर से लोहागढ़ किला जाने पर जोर दिया। हालांकि, केतन की मां ने उन्हें दूसरी बार वहां जाने की इजाजत नहीं दी।

तायडे के मुताबिक, सिया ने केतन को 14 जून को एक बार फिर लोहागढ़ किला चलने के लिए मनाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उस दिन भी सिया ने केतन को खाई में कथित तौर पर धकेलने का प्रयास किया, लेकिन केतन ने समय रहते झाड़ी पकड़ ली और खुद को बचाने में कामयाब रहे।

तायडे के अनुसार, जब केतन ने सिया से पूछा कि उसने उन्हें धक्का क्यों दिया, तो सिया ने वहां सांप होने की बात कही और ऐसा जताने की कोशिश की कि वह उन्हें बचाने की कोशिश कर रही थी।

तायडे ने बताया कि इन घटनाक्रमों के सामने आने के बाद जांचकर्ताओं का शक और गहरा गया।उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और डिजिटल संचार से जुड़े साक्ष्यों का विश्लेषण किया। बुधवार को गिल ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच की प्रगति का जायजा लिया।

इस बीच, चेतन के वकील राम शहाणे ने कहा कि उनके मुवक्किल को इस मामले में फंसाया गया है।

शहाणे ने कहा, “प्राथमिकी में कथित अपराध में चेतन की भूमिका के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। इसमें बस इतना कहा गया है कि वह मुख्य आरोपी का बॉयफ्रेंड है और इसी आधार पर उसे मामले में फंसाया गया है। हमने पहली रिमांड के दौरान, जब उसे पहली बार अदालत में पेश किया गया था, तब भी यही बात कही थी।

इस बीच, चेतन के पिता बाबूलाल चौधरी ने भी अपने बेटे के निर्दोष होने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिया खुद को बचाने के लिए चेतन को मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है।

बाबूलाल ने कहा, “हमें बताया गया है कि जब यह घटना हुई, तब चेतन सिया और केतन से काफी दूर खड़ा था। मेरा बेटा ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता कि चेतन उस दिन लोहागढ़ किले में उस जगह पर क्यों मौजूद था। उसने हमें नहीं बताया कि वह वहां क्यों गया था।

बाबूलाल ने कहा, “मेरा बेटा इस मामले में शामिल नहीं है। वह बेगुनाह है। उन्होंने सिया और चेतन के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी होने से भी इनकार किया।

Tags: पुणे कारोबारी केतन अग्रवाल हत्या
Previous Post

वेनेजुएला भूकंप: प्रधानमंत्री मोदी ने हर संभव मदद की पेशकश

Next Post

NCERT ने नौवीं की किताब में आपातकाल पर अध्याय किया शामिल; भाजपा ने किया स्वागत

Related Posts

क्राइम

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
Next Post

NCERT ने नौवीं की किताब में आपातकाल पर अध्याय किया शामिल; भाजपा ने किया स्वागत

Recent Posts

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल 2026 के उसके आदेश का कथित रूप से अनुपालन न होने के कारण...

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की...

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विदेशों में छिपकर संगठित अपराध चलाने वाले वांछित अपराधियों के खिलाफ...

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group