Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ukrain ने रूस की तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया, मॉस्को पर काले धुएं के बादल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 19, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
Ukrain का रूस की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन बाधित

रूसी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यूक्रेन ने एक हफ्ते में दूसरी बार मॉस्को की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया जिससे हवाई अड्डों से विमानों के उड़ान भरने में बाधा आई।

चार साल पहले शुरू हुए रूसी आक्रमण के बाद से इसे यूक्रेन के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक माना जा रहा है।

यह हमला यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने अमेरिका और फ्रांस के राष्ट्रपतियों के साथ ‘एक महत्वपूर्ण समन्वय वार्ता’ की है।

जेलेंस्की के बृहस्पतिवार को बाद में ब्रसेल्स पहुंचने की उम्मीद है, जहां वह नाटो और यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

रूस ने यूक्रेन पर लगातार ऐसी मिसाइलों से हमले किए हैं, जिनका मुकाबला करना वायु रक्षा प्रणाली के लिए मुश्किल होता है।

यूक्रेन ने बार-बार रूस की तेल इकाइयों को निशाना बनाया है। इसका मकसद युद्ध के लिए रूस की आय को कम करना और नागरिकों को हमले के नतीजों का एहसास कराना है। कुछ इलाकों में ईंधन की कमी की खबरें भी आई हैं।

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज सुबह मॉस्को के लोगों का आम सवाल था कि क्या हो रहा है? मैं इसका जवाब दे सकता हूं। आपके देश ने हमारे देश के खिलाफ युद्ध शुरू किया है। सालों से यह हमारे लोगों को मार रहा है। अब जब आपको पता चल गया है कि क्या हो रहा है, तो पुतिन से पूछिए कि वे इसे कब खत्म करने की योजना बना रहे हैं।’’

रूसी मीडिया की ओर से जारी की गई तस्वीरों और वीडियो में मॉस्को की तेल रिफाइनरी में भीषण आग दिखाई दी। क्रेमलिन से लगभग 15 किलोमीटर दूर इस रिफाइनरी में आग लगने से शहर के ऊपर काले धुएं के घने बादल छा गए।

रूस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह रिफाइनरी रूस की सबसे बड़ी रिफाइनरी में से एक है। पिछली बार मंगलवार को यूक्रेनी ड्रोन ने इस पर हमला किया था जिससे आग लग गई थी, लेकिन आग को तुरंत बुझा दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार मॉस्को के चार हवाई अड्डों से उड़ानें कुछ समय के लिए रोक दी गईं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में यूक्रेन की ओर से दागे गए 555 ड्रोनों को नष्ट कर दिया, जिनमें से लगभग 200 ड्रोन को मॉस्को की ओर बढ़ते समय रास्ते में ही रोक दिया गया।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि शहर के दक्षिण-पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित तेल रिफाइनरी पर कई ड्रोन गिरे।

वहीं, रूसी परिवहन मंत्रालय ने कहा कि इस हमले के कारण मॉस्को के चार हवाई अड्डों से उड़ानों का संचालन रोक दिया गया।

कुछ घंटे पहले ही जेलेंस्की ने कहा था कि फ्रांस में आयोजित ‘जी-7’ शिखर सम्मेलन में शामिल विश्व नेताओं से यूक्रेन को भविष्य में भी समर्थन के आश्वासन मिले हैं।

मैक्रों ने पेरिस के निकट स्थित वर्साय पैलेस से ट्रंप के साथ रवाना होते समय पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन यूक्रेन के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं, क्योंकि ‘जी-7’ एक बार फिर यूक्रेन के समर्थन में एकजुट हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यूक्रेन की मदद जारी रखेंगे, ताकि वह इस संघर्ष का डटकर सामना कर सके, अपनी रक्षा क्षमताओं को और मजबूत बना सके तथा जवाबी कार्रवाई करने की अपनी क्षमता बढ़ा सके।’’

यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए शर्मिंदगी की एक और घटना थी। इससे पहले इसी महीने उनके गृहनगर सेंट पीटर्सबर्ग पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला हुआ था।

इस समय पुतिन मॉस्को से करीब 700 किलोमीटर पूर्व स्थित कजान में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के नेताओं की मेजबानी कर रहे हैं। रूस इस मंच के जरिए व्यापारिक और अन्य क्षेत्रों में अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

रूस की सरकार के आधिकारिक मुख्यालय ‘क्रेमलिन’ के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव के अनुसार, दो दिन तक चलने वाली इस बैठक में रूस और आसियान देशों के बीच ‘‘रणनीतिक साझेदारी’’ को और व्यापक बनाने के उपायों पर चर्चा होगी।

आसियान के सदस्य देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, पूर्व तिमोर और वियतनाम शामिल हैं।

यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमलों के बाद मास्को का आसमान कुछ ऐसा नजर आ रहा है।#moscow pic.twitter.com/WQsm0fjN59

— Mukesh Mathur (@mukesh1275) June 19, 2026

Tags: Ukrain ने रूस की तेल रिफाइनरी
Previous Post

हापुड़ में कारोबारी के घर डकैती करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Next Post

Watch, राम मंदिर चढ़ावा विवाद में जांच तेज! CCTV डेटा डिलीट होने के सुराग से बढ़ी हलचल

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post
Watch, राम मंदिर दान विवाद: SIT सोमवार को सीधे अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर पहुंची

Watch, राम मंदिर चढ़ावा विवाद में जांच तेज! CCTV डेटा डिलीट होने के सुराग से बढ़ी हलचल

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group