Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी के शिक्षण संस्थानों में छात्र कल्याण प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश; प्रलोभन या मानसिक दबाव, अवैध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने का निर्देश

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
June 11, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने राज्य के सभी चिकित्सा, दंत चिकित्सा तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को परिसरों में ‘‘प्रलोभन या मानसिक दबाव’’ के माध्यम से धर्मांतरण के प्रयासों को रोकने के लिए छात्र कल्याण प्रकोष्ठ स्थापित करने का निर्देश दिया है।

यह निर्देश लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) और संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) से जुड़ी कथित धर्मांतरण घटनाओं की रिपोर्टों के बाद जारी किया गया।

इसके अनुपालन में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय ने छह जून को अपने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को इन निर्देशों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने को कहा है।

राज्यपाल सचिवालय की ओर से 28 मई को जारी एक पत्र में संस्थानों को ‘‘सुरक्षित, धर्मनिरपेक्ष और शैक्षणिक वातावरण’’ सुनिश्चित करने तथा ऐसी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया गया था।

पत्र में कहा गया है कि शैक्षणिक संस्थान ‘‘केवल ज्ञान और नवाचार के केंद्र ही नहीं, बल्कि युवाओं के नैतिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास की आधारशिला भी हैं’’ और उनके परिसर ‘‘शैक्षणिक उत्कृष्टता, बौद्धिक स्वतंत्रता और सद्भाव’’ के केंद्र बने रहने चाहिए।

राज्यपाल कार्यालय ने संस्थानों को कट्टरवाद-रोधी अथवा छात्र कल्याण प्रकोष्ठों को सक्रिय करने, परामर्श तंत्र को सुदृढ़ बनाने, छात्रावासों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने तथा अनधिकृत बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

पत्र में कहा गया है कि भय, मानसिक दबाव या अनैतिक प्रलोभन के माध्यम से छात्रों को प्रभावित कर अवैध अथवा जबरन धर्म परिवर्तन कराने का कोई भी प्रयास ‘‘अस्वीकार्य और कानून के विरुद्ध’’ है।

संस्थानों को जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचित करने का भी निर्देश दिया गया है।

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों से तत्काल कार्रवाई कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

Tags: यूपी के शिक्षण संस्थानों में छात्र कल्याण
Previous Post

अमेरिकी सेना द्वारा भारतीय चालक दल वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला जारी!? जल्द मिलेगा जवाब, अमेरिकी कंपनी ओपनडोर भारत में बंद

Next Post

जौनपुर: पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

September 10, 2026
Next Post

जौनपुर: पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Recent Posts

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group