Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 27, 2026
in देश
0

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की। प्रारंभिक परीक्षा के बाद, यूपीएससी द्वारा पहली बार अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है।

यूपीएससी ने एक बयान में कहा कि अभ्यर्थी 31 मई शाम 6 बजे तक इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध ‘‘ऑनलाइन प्रश्न पत्र आपत्ति पोर्टल’’ पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

बयान के अनुसार, अभ्यर्थियों को अपनी समझ के अनुसार सही उत्तर बताते हुए, संक्षिप्त विवरण और तीन प्रामाणिक स्रोतों से सहायक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।

Join Our Whatsapp Group

बयान में कहा गया है, ‘‘अनंतिम उत्तर कुंजी जारी किया जाना परीक्षा प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के प्रति यूपीएससी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अभ्यर्थियों को सृजनात्मक भागीदारी का अवसर प्रदान करता है।

इस साल की यूपीएसएसी प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी। यूपीएससी ने कहा कि अभ्यर्थियों से प्राप्त सभी अभ्यावेदन को व्यापक और सावधानीपूर्वक समीक्षा के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम के समक्ष रखा जाएगा।

बयान के अनुसार, विषय विशेषज्ञ प्रत्येक अभ्यावेदन की सावधानीपूर्वक जांच करेंगे, सहायक दस्तावेजों की पड़ताल करेंगे और संबंधित प्रश्नों की उत्तर कुंजी की शुद्धता के संबंध में अपने विचार व्यक्त करेंगे।

बयान में कहा गया है कि हालांकि, यूपीएससी की मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के प्रश्न पत्र देशभर के विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए जाते हैं।

बयान के अनुसार, हाल ही में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न प्रामाणिक और विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित हैं, उनके संदर्भ और उत्तर – मानक पाठ्यपुस्तकों, पत्रिकाओं, सरकारी वेबसाइट, सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों और प्रमुख समाचार पत्रों आदि से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Tags: यूपीएससी ने सिविल सेवा
Previous Post

मुझे सपने देखने के बाद इतनी थकान क्यों महसूस होती है?

Next Post

मध्यप्रदेश में वरिष्ठ IPS की बेटी ने की खुदकुशी

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

मध्यप्रदेश में वरिष्ठ IPS की बेटी ने की खुदकुशी

Recent Posts

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group