Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चंदौली में 1.34 लाख रुपये की लूट मामले में तीन स्नातक छात्र समेत चार गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 27, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
चंदौली में 1.34 लाख रुपये की लूट मामले में तीन स्नातक छात्र समेत चार गिरफ्तार

चंदौली जिले के मुगलसराय थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति से हुई 1.34 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार खास बात यह है कि इनमें से तीन आरोपी स्नातक के विद्यार्थी हैं तथा आरोपियों ने जल्द अमीर बनने की चाहत में लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से लूट के 60 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनंत चंद्रशेखर ने प्रेसवार्ता में बताया कि वाराणसी के मुनीब महताब अहमद 21 मई को चंदौली के विभिन्न दुकानदारों से फर्म का तगादा वसूल कर वाराणसी लौट रहे थे।

Join Our Whatsapp Group

उन्होंने कहा कि इसी दौरान पड़ाव-भोजपुर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवकों ने महताब के पास मौजूद 1.34 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था । उन्होंने कहा कि इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

एएसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चौरहट के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने पूछताछ में इस वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन श्रीवास्तव, शिवांग पांडेय, देव सरकार और मोहम्मद तारिक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आर्यन, शिवांग और देव वाराणसी के निवासी हैं, जबकि तारिक बिहार का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक उनमें तीन छात्र हैं तथा फिलहाल वाराणसी में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, दो बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जल्द पैसा कमाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपराध का रास्ता चुना।

एएसपी के अनुसार, इस घटना से पहले आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: चंदौली में 1.34 लाख रुपये की लूट
Previous Post

सुलतानपुर में साइकिल-मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत

Next Post

अयोध्या: भरतकुंड के पौराणिक सरोवर में नहाने गए 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

Related Posts

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित
क्राइम

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

July 25, 2026
Next Post
अयोध्या: भरतकुंड के पौराणिक सरोवर में नहाने गए 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

अयोध्या: भरतकुंड के पौराणिक सरोवर में नहाने गए 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

Recent Posts

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार...

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group