अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में में शुक्ल पक्ष पुरुषोत्तम मास की अष्टमी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह पावन अवसर विशेष धार्मिक महत्व रखता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त रामलला की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आते हैं।
मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। राम जन्मभूमि के SP बलराम -चारी दुबे ने कहा, राम मंदिर के चारों तरफ जो सुरक्षा है उसे तीन लेयर में रखा गया है-PSC, CRPF, SSF सब मिलकर नागरिक की सुरक्षा करते हैं।
