Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली: मौत बनकर बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक की मौत, दो घायल सीएचसी पहुचकर विधायक रामचन्दर दिया बेहतर उपचार का निर्देश

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
May 18, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, रूदौली कोतवाली क्षेत्र की शुजागंज चौकी क्षेत्र के शुजागंज बाजार स्थित देशी शराब ठेका के पास रविवार की शाम को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। टिकैतनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा पर अचानक चढ़ गया।

हादसा इतना भयावह था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद एक युवक ट्रक के नीचे फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

घायलों की पहचान मिथुन पुत्र किशोरी लाल 20 वर्ष निवासी रसूलपुर दरियाबाद, विक्रमा चौहान पुत्र लखन 30 वर्ष निवासी माझा तथा सुनील पुत्र रामभवन 13 वर्ष निवासी हसनामऊ के रूप में हुई।

सूचना मिलते ही शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरानपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान विक्रमा चौहान की मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल सुनील की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिथुन का उपचार सीएचसी में जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही रूदौली विधायक रामचंद्र यादव भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। विधायक ने मृतक विक्रमा चौहान के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

हादसे के बाद बाजार में भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

शराब ठेका के सामने हुई तीसरी घटना

शराब ठेका के पास लगातार हो रही घटनाओं को लेकर स्थानी लोगों में गहरा आक्रोश है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यह उसी स्थान पर हुआ तीसरा बड़ा हादसा है।कुछ महीने पहले भी देशी शराब ठेका के सामने एक डंपर की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो चुकी है। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और भारी वाहनों की रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है।

Tags: रुदौली: मौत बनकर बेकाबू ट्रक
Previous Post

सुल्तानपुर: यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जिंदगियां

Next Post

अयोध्या: रुदौली में 25 मई को दो ग्राम पंचायतों की शत्रु संपत्तियों की नीलामी, 55 संपत्तियां होंगी ऑनलाइन नीलामी

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

September 19, 2026
Next Post

अयोध्या: रुदौली में 25 मई को दो ग्राम पंचायतों की शत्रु संपत्तियों की नीलामी, 55 संपत्तियां होंगी ऑनलाइन नीलामी

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group