Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: रुदौली सड़क हादसे व करंट, दो घटनाओं में तीन की मौत; पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
May 16, 2026
in अयोध्या
0
अयोध्या: रुदौली सड़क हादसे व करंट, दो घटनाओं में तीन की मौत; पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव

अयोध्या, रुदौली सर्किल क्षेत्र में शनिवार का दिन दर्दनाक हादसों के नाम रहा। थाना पटरंगा क्षेत्र के गनौली कट पर हुए सड़क हादसे में दो सगे साढ़ुओं की मौत हो गई, जबकि मवई थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में टेंट खोलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक श्रमिक की जान चली गई। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित गनौली कट पर शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रकाश पुत्र गुरु प्रसाद (40) निवासी कटघरा तथा श्रीचंद पुत्र छेदीलाल (42) निवासी सिठौली की मौत हो गई। दोनों आपस में सगे साढ़ू थे और बाइक से ससुराल जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार की दो बेटियों के सुहाग उजड़ने से परिजनों में कोहराम मच गया।

उधर मवई थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में मुंडन भोज कार्यक्रम के बाद टेंट खोल रहे चैन पुरवा निवासी जुबेर अहमद (33) की 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि टेंट समेटते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल सीएचसी रुदौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटनाओं की सूचना मिलते ही विधायक रामचंद्र यादव सीएचसी रुदौली पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी तथा अधिकारियों से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शीघ्र कराने के निर्देश दिए।विधायक ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।

पटरंगा प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि सड़क हादसे में फरार अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: अयोध्या: रुदौली सड़क हादसे व करंट
Previous Post

शाहजहांपुर में डिवाइडर से टकराई कार, सिपाही की मौत

Next Post

अयोध्या: रुदौली सम्पूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायत दर्ज, मौके 11 शिकायत का निस्तारण, त्वरित राजस्व विवाद में CM का निर्देश फेल

Related Posts

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन
अयोध्या

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा
अयोध्या

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

July 30, 2026
Next Post
रुदौली में लेखपालो के क्षेत्र में फेरबदल, 14 लेखपालों के क्षेत्र में हुआ फेरबदल

अयोध्या: रुदौली सम्पूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायत दर्ज, मौके 11 शिकायत का निस्तारण, त्वरित राजस्व विवाद में CM का निर्देश फेल

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group