Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वेबसाइटें बार-बार क्यों मांगती हैं ‘आप मानव हैं’ का सबूत, वजह हैं एआई बॉट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 15, 2026
in Featured, देश
0

आप किसी लोकप्रिय संगीत कार्यक्रम के टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं और लिंक पर क्लिक करते ही भुगतान से पहले आपसे छोटे-छोटे धुंधले चित्रों के समूह में ट्रैफिक लाइट, साइकिल या ज़ेब्रा क्रॉसिंग पहचानने को कहा जाता है।

बहुत से लोगों के लिए यह अब रोजमर्रा की ऑनलाइन जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। वित्तीय ऐप में लॉग इन करना, ऑनलाइन खरीदारी करना या नया खाता बनाना अब अक्सर ‘‘यह साबित करने’’ से जुड़ गया है कि आप मानव हैं।

इन प्रणालियों को ‘कैप्चा’ (सीएपीटीसीएचए) कहा जाता है। सवाल यह है कि ये अब हर जगह क्यों दिखाई देने लगी हैं?

Join Our Whatsapp Group

इसका सीधा जवाब यह है कि वेबसाइटें अब बॉट्स के खिलाफ तेजी से बढ़ती जंग लड़ रही हैं। बॉट ऐसे स्वचालित सॉफ्टवेयर होते हैं जो इंटरनेट पर मनुष्यों जैसा व्यवहार करने की कोशिश करते हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में प्रगति के कारण ये बॉट अब पहले से कहीं अधिक स्मार्ट, सस्ते और पहचान में मुश्किल हो गए हैं।

वेबसाइटों को क्यों चाहिए यह सबूत कि आप मानव हैं:

आज इंटरनेट पर होने वाले भारी ट्रैफिक का बड़ा हिस्सा स्वचालित प्रणालियों से संबद्ध है। इनमें कुछ उपयोगी होते हैं, जैसे गूगल सर्च के लिए पेजों को सूचीबद्ध करने वाले सर्च इंजन क्रॉलर।

लेकिन कई बॉट नुकसानदायक भी होते हैं। इनका इस्तेमाल फ़िशिंग, स्पैम, फर्जी खाते बनाने, पासवर्ड तोड़ने, गलत सूचना फैलाने और वेब सर्वरों को ठप करने वाले ‘डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस’ (डीडीओएस) हमलों में किया जाता है।

कुछ क्षेत्रों में एआई एजेंट अब अत्यधिक स्वचालित ऑनलाइन ट्रैफिक पैदा कर रहे हैं। आधुनिक एआई प्रणालियां भरोसेमंद लेखन तैयार कर सकती हैं, इंसानों जैसी ब्राउज़िंग गतिविधि की नकल कर सकती हैं और यहां तक कि कुछ कैप्चा पहेलियां भी हल कर सकती हैं।

साथ ही कंपनियां इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि बॉट्स वेबसाइटों से सामग्री चुराकर एआई प्रणालियों को प्रशिक्षित करने में इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसी वजह से अधिक से अधिक वेबसाइटें दुरुपयोग रोकने के लिए सत्यापन प्रणालियां जोड़ रही हैं।

कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है:

कैप्चा का पूरा नाम है — ‘‘कम्प्लीटली ऑटोमेटेड पब्लिक ट्यूरिंग टेस्ट टू टेल कंप्यूटर्स एंड ह्यूमन्स अपार्ट’’। इसका मूल विचार सरल था — उपयोगकर्ताओं को ऐसा कार्य देना जो मनुष्यों के लिए आसान लेकिन कंप्यूटरों के लिए कठिन हो।

शुरुआती कैप्चा प्रणालियों में अक्सर टेढ़े-मेढ़े अक्षरों को पहचानना पड़ता था। बाद में इसमें चित्र आधारित परीक्षण शामिल हुए, जैसे ट्रैफिक लाइट या साइकिल वाले सभी खानों का चयन करना।

गूगल का ‘रीकैप्चा’ सबसे चर्चित उदाहरणों में से एक बन गया। इसके शुरुआती संस्करणों ने उपयोगकर्ताओं से पहेलियां हल करवाते समय किताबों को डिजिटल रूप देने और स्ट्रीट-व्यू छवियों की पहचान बेहतर बनाने में भी मदद की।

लेकिन हाल के वर्षों में कंप्यूटर विज़न तकनीक तेजी से उन्नत हुई है। एआई में प्रगति के कारण अब बॉट पारंपरिक कैप्चा चुनौतियों को भी काफी हद तक हल कर लेते हैं। शोधकर्ताओं ने कई बार दिखाया है कि आधुनिक एआई प्रणालियां कुछ कैप्चा प्रणालियों को आसानी से पार कर सकती हैं।

इसी वजह से आज के कैप्चा सिस्टम केवल पहेलियों पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि व्यवहार विश्लेषण पर अधिक ध्यान देते हैं।

जब उपयोगकर्ता कैप्चा पर क्लिक करते हैं, तो प्रणाली कई पृष्ठभूमि संकेतों का विश्लेषण करती है, जैसे माउस की गतिविधि, टाइपिंग की गति, आईपी पता, डिवाइस संबंधी जानकारी और उपयोगकर्ता की गतिविधियों का समय। इंसानों का व्यवहार सामान्यतः असंगत होता है, जबकि बॉट अधिक पूर्वानुमेय होते हैं।

यदि प्रणाली को भरोसा हो जाए कि उपयोगकर्ता इंसान है, तो उसे कोई चित्र आधारित पहेली दिखाई भी नहीं जाती। लेकिन यदि कुछ संदिग्ध लगे, तो अधिक कठिन परीक्षण सामने आ सकते हैं।

पारंपरिक कैप्चा से आगे बढ़ती दुनिया:

कुछ बॉट अब ऐसे एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं जो चित्र पहचान संबंधी कार्य हल कर सकते हैं, जबकि कुछ अन्य कैप्चा हल करने का काम सस्ते मानव श्रम सेवाओं को सौंप देते हैं, जहां वास्तविक लोग मामूली भुगतान लेकर इन पहेलियों को हल करते हैं।

इससे कैप्चा अब एक लगातार चलने वाली तकनीकी प्रतिस्पर्धा बन गया है। शायद यही वजह है कि आजकल कैप्चा परीक्षण पहले की तुलना में अधिक कठिन और परेशान करने वाले महसूस होते हैं।

जैसे-जैसे एआई और विकसित होगा, वेबसाइटें पारंपरिक कैप्चा पहेलियों से आगे बढ़ सकती हैं। भविष्य की प्रणालियां टाइपिंग की लय, स्क्रॉलिंग की शैली, डिवाइस सत्यापन, पृष्ठभूमि जोखिम मूल्यांकन और अन्य एआई प्रणालियों की पहचान करने वाले एआई सिस्टम पर अधिक निर्भर हो सकती हैं।

कई मामलों में उपयोगकर्ताओं को यह भी पता नहीं चलेगा कि उनका सत्यापन कब और कैसे किया गया।

कैप्चा परीक्षण भले ही एक छोटी परेशानी लगें, लेकिन वे इंटरनेट की दुनिया में हो रहे एक बड़े बदलाव का संकेत हैं।

दशकों तक वेबसाइटें यह मानकर ही चलती थीं कि उनके उपयोगकर्ता मानव हैं। लेकिन अब यह धारणा तेजी से बदल रही है। एआई-जनित ट्रैफिक बढ़ने के साथ भविष्य में ऑनलाइन यह साबित करना कि हम मानव हैं, रोजमर्रा की जिंदगी का और भी सामान्य हिस्सा बन सकता है।

Tags: वेबसाइटें बार-बार क्यों मांगती हैं
Previous Post

मध्यप्रदेश: भोजशाला मंदिर परिसर विवाद पर फैसला; धार में सुरक्षा कड़ी, 1,200 पुलिसकर्मी तैनात

Next Post

चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले के सिलसिले में बलिया पहुंची सीबीआई, पूछताछ जारी

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले के सिलसिले में बलिया पहुंची सीबीआई, पूछताछ जारी

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group