Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नयी दिल्ली: मेरठ से हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 27, 2026
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, मेरठ से हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक प्रमुख व्यक्ति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दिल्ली एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच संचालित एक अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां निगरानी पर आधारित एक अभियान के बाद की गईं, जिसमें आरोपियों को कथित तौर पर अपराध को अंजाम देने से पहले ही रोक लिया गया।

पुलिस के अनुसार, टीम ने पूर्वी दिल्ली में न्यू कोंडली मार्केट से खोड़ा की ओर जाने वाली सड़क पर सीआरपीएफ लाल बत्ती के पास एक कार में हथियारबंद संदिग्धों की आवाजाही के संदर्भ में सोशल मीडिया की निगरानी और तकनीकी निगरानी के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर निवासी बाबू उर्फ ​​मुरदारी और राज कुमार नामक दो आरोपियों को एक कार से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान बाबू के पास से दो कारतूसों और एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई, जबकि राज कुमार के पास से बटन से चलने वाला चाकू जब्त किया गया।

मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई तो उनके हथियार आपूर्तिकर्ता की पहचान मेरठ निवासी परविंदर के रूप में हुई।

अधिकारी के अनुसार, बाद में उत्तर प्रदेश के दादरी में एक स्थान पर की गई छापेमारी में एक स्वचालित पिस्तौल, दो देसी पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद हुए। बाद में परविंदर को मेरठ से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि उसकी सूचना पर मेरठ में एक निर्माणाधीन मकान से दो और देसी पिस्तौलें बरामद की गईं।

कुल मिलाकर, पुलिस ने दो स्वचालित पिस्तौल, तीन देसी पिस्तौल, 16 कारतूस, तीन चाकू और घटनाओं को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया एक वाहन जब्त किया है। मामले की जांच जारी है।

Tags: नयी दिल्ली: मेरठ से हथियारों की आपूर्ति
Previous Post

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, 28 अप्रैल से बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद

Next Post

कोलकाता: 24 परगना और हावड़ा की 91 सीट बंगाल की सत्ता का फैसला करने में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

September 11, 2026
Next Post

कोलकाता: 24 परगना और हावड़ा की 91 सीट बंगाल की सत्ता का फैसला करने में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका

Recent Posts

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group