Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को दूर रहने की दी चेतावनी; सेना को जहाज रोकने, तलाशी लेने का अधिकार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 17, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिकी ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी से आगे बढ़ते हुए अब दुनिया भर में तैनात उसकी सेनाओं को किसी भी ऐसे जहाज को रोकने की अनुमति दे दी है जो ईरान से जुड़ा हो या उस पर ईरान सरकार को मदद पहुंचाने वाले हथियार, तेल, धातु या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसी सामग्री ले जाने का संदेह हो।

‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने विशेष रूप से प्रशांत क्षेत्र में जारी अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना उन जहाजों को भी निशाना बनाएगी जो इस सप्ताह की शुरुआत में लागू नाकाबंदी से पहले होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकले थे। यह जलडमरूमध्य ऊर्जा और अन्य आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है।

उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में संवाददाताओं से कहा कि अन्य क्षेत्रों में तैनात अमेरिकी बल ‘‘ईरानी झंडे वाले किसी भी जहाज या ईरान को सामग्री पहुंचाने की कोशिश करने वाले जहाज का सक्रिय रूप से पीछा करेंगे।

अमेरिकी सेना ने प्रतिबंधित वस्तुओं की एक विस्तृत सूची भी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि वह ‘‘किसी भी स्थान पर’’ वाणिज्यिक जहाजों पर चढ़कर उनकी तलाशी ले सकती है और सामान जब्त कर सकती है। बृहस्पतिवार को जारी एक नोटिस में कहा गया कि ‘‘ऐसा कोई भी सामान जो दुश्मन के लिए हो और सशस्त्र संघर्ष में इस्तेमाल किया जा सकता हो, उसे तटस्थ क्षेत्र के बाहर कहीं भी जब्त किया जा सकता है।

ईरान से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने के लिए अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का यह विस्तार तेहरान पर दबाव बढ़ाने का एक और तरीका है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब युद्धविराम कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाला है और मध्यस्थ इसकी अवधि बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं।

सेना की नयी सूची में हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरणों को ‘‘पूर्ण प्रतिबंधित’’ श्रेणी में रखा गया है। वहीं तेल, लोहा, इस्पात, एल्युमिनियम जैसी वस्तुओं को ‘‘शर्तीय प्रतिबंधित’’ बताया गया है, जिनका उपयोग नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए हो सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली उत्पादन उपकरण या भारी मशीनरी जैसे सामान भी जब्त किए जा सकते हैं यदि उनके सैन्य उपयोग का संदेह हो।

नाकाबंदी लागू करने में 10,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक लगे हुए हैं। रक्षा अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई जहाज भागने की कोशिश करता है तो चेतावनी के तौर पर गोली चलाई जा सकती है या बल प्रयोग बढ़ाया जा सकता है।

‘यूएस सेंट्रल कमांड’ के अनुसार, सैन्य कार्रवाई के पहले तीन दिनों में 14 जहाज नाकाबंदी का सामना करने के बजाय वापस लौट गए।

Tags: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को दूर
Previous Post

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Next Post

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
Next Post

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

Recent Posts

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

by admin
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा बुधवार को जारी नवीनतम प्रतिबंध सूची में एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर...

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कार से टक्कर मारने और...

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में स्थित गनेशपुरा का प्राचीन गणेश मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि...

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में मंगलवार शाम एक न्यूज हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया। हादसे...

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group