Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली में गैस के लिए हाहाकार, गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी न मिलने पर आक्रोश आंदोलन की चेतावनी

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
April 13, 2026
in अयोध्या
0
अयोध्या में इंडेन गैस एजेंसी के उसरू स्थित गोदाम पर छापा, भारी अनियमितताएं उजागर; 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र में गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध न कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है, इस संबंध में लोगो ने उप जिलाधिकारी रुदौली के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल होम डिलीवरी की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार रुदौली क्षेत्र में संचालित रुदौली गैस सर्विस द्वारा उपभोक्ताओं को घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने के बजाय गैस गोदाम से ही वितरण किया जा रहा है। इस व्यवस्था के कारण खासकर महिलाओं बुजुर्गों एवं असमर्थ व्यक्तियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ता है, जिससे अव्यवस्था और धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो रही है। साथ ही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं।

लोगो ने  बताया कि गैस गोदाम नगर क्षेत्र से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित है जिससे आम लोगों को अतिरिक्त आर्थिक और शारीरिक कष्ट उठाना पड़ रहा है इसके अलावा होम डिलीवरी के स्थान पर उपभोक्ताओं से गोदाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायतें भी मिल रही हैं जो शासन के नियमों के खिलाफ है।

इस गंभीर समस्या को लेकर इरफान खाँ सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं तारिक रुदौलवी नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी रुदौली ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित गैस एजेंसी को तत्काल प्रभाव से नियमानुसार होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर होम डिलीवरी व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनहित में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।

वहीं, तमाम शिकायतों के बावजूद रुदौली के सप्लाई इंस्पेक्टर शशांक सिंह चौहान की भूमिका भी सवालों के घेरे में होने का आरोप है जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है आरोप है कि उपभोक्ताओं द्वारा बार-बार शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे गैस एजेंसी की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि होम डिलीवरी न होने अतिरिक्त शुल्क वसूली तथा गोदाम से वितरण जैसी समस्याओं की शिकायतें सप्लाई इंस्पेक्टर शशांक सिंह चौहान तक पहुंचने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

इस संबंध में एसडीएम संतोष जगराम ने बताया की मैंने एजेंसी संचालक को निर्देशित किया है की व्यवस्था में सुधार लाए और होम डिलीवरी शुरू करे।

Tags: रुदौली में गैस के लिए हाहाकार
Previous Post

मवई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर दाउदपुर में लगी भीषड़ आग; अग्निकांड में तीन गायों की दर्दनाक मौत

Next Post

कंपोजिट विद्यालय बरौली में सेवानिवृत्त शिक्षक एहतिराम हुसैन खां “शब्बू” को शॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दी विदाई

Related Posts

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज
अयोध्या

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

July 27, 2026
मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला
अयोध्या

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़
अयोध्या

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

July 26, 2026
Next Post
कंपोजिट विद्यालय बरौली में सेवानिवृत्त शिक्षक एहतिराम हुसैन खां “शब्बू” को शॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दी विदाई

कंपोजिट विद्यालय बरौली में सेवानिवृत्त शिक्षक एहतिराम हुसैन खां "शब्बू" को शॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दी विदाई

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group