अयोध्या, चैत्र नवरात्रि के 9 दिन बाद आप पूरे देश में श्री राम नवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। जिसको लेकर देश के कई मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी है। वहीं अयोध्या में श्री राम नवमी को लेकर उल्लास और भक्ति का माहौल है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला के ‘सूर्य तिलक’ हुआ है।
बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये रामलला का दूसरी बार सूर्य तिलक है। दोपहर 12 बजे अभीजीत मुहुर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया और ललाट पर 4 मिनट तक सूर्य की किरणें पड़ी।
निर्धारित समय पर सूर्य की किरणें गर्भगृह में स्थित रामलला के मस्तक पर लगभग चार मिनट तक ठहरी, जिससे एक दिव्य और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ।










