अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर अनियंत्रित कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए जिन्हें सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कुढ़ासादात के निकट शनिवार को लगभग 4 बजे लखनऊ अयोध्या मार्ग पर तेज रफ्तार कार यूपी 65 ए एक्स 9006 अचानक अनियंत्रित होकर बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया बाइक पर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा के बाद कार चालक भागने लगा जिससे आगे चल रहे साइकिल सवार को भी जोरदार टक्कर मार दिया साइकिल में टक्कर के बाद कार बंद हो गई कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला ।
भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिलाअस्पताल पहुंचते ही शुजागंज क्षेत्र के विचाला गांव निवासी गया प्रसाद 43 वर्ष पुत्र ईश्वरलाल की मौत हो गई उसका साथी पंकज पुत्र सर्वजीत उम्र 16 वर्ष निवासी गुमानी का पुरवा थाना असन्दरा जिला बाराबंकी गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।
साइकिल सवार केशव राम पुत्र शिवराम 65 व पंकज कुमार पुत्र केशव राम 25 निवासीगण भेलसर कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या को अधिक चोटे आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
।वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार अयोध्या की ओर जा रही थी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया बाइक चालक दूर जा गिरा कार के अगले हिस्से में बाइक फंस गई गया प्रसाद बाइक के साथ फंसकर रगड़ते हुए चले गए।
कार चालक भगाने की कोशिश कर रहा था कि कार अनियंत्रित हो गई इसी बीच साइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दिया कार बंद होकर खड़ी हो गई ।

