Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एलपीजी वाहक जहाज शिवालिक मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा, आज भारत पहुंचेगा ‘नंदा देवी’ जहाज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 17, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

होर्मुज पार कर फारस की खाड़ी से चला दूसरा जहाज नंदा देवी भी कांडला पोर्ट पहुंचने वाला है। इससे पहले कल शिवालिक भी मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था। दोनों जहाज में 92,712 मीट्रिन टन LPG है।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत का एलपीजी वाहक जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंच गया है। गुजरात के कृषि मंत्री एवं राज्य सरकार के प्रवक्ता जीतू वाघाणी ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ईरान, इजराइल और अन्य देशों से जुड़े वैश्विक तनाव के बावजूद जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरकर भारत पहुंचा। वाघाणी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विश्व नेताओं के साथ मजबूत कूटनीतिक संबंधों के कारण यह संभव हो सका।

वाघाणी ने सदन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल कूटनीतिक प्रयासों के चलते भारत का ‘शिवालिक’ जहाज एलपीजी लेकर सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य जहाज ‘नंदादेवी’ भी होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजर चुका है और मंगलवार को उसके गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पहुंचने की संभावना है।

मुंद्रा बंदरगाह के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ‘शिवालिक’ जहाज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के लिए मंगाए गए 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी के साथ बंदरगाह पर पहुंचा है।

बंदरगाह से जारी बयान के अनुसार, इसमें से 20,000 मीट्रिक टन एलपीजी मुंद्रा बंदरगाह पर उतारी जाएगी, जबकि 26,000 मीट्रिक टन एलपीजी मंगलुरु में उतारी जाएगी।

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर काफी निर्भर है। देश लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल, 50 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 60 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है।

#WATCH | हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर एलपीजी टैंकर ‘शिवालिक’ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा।

यह खेप देश में एलपीजी आपूर्ति को मजबूत करने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।@PetroleumMin #StraitOfHormuz #EnergySecurity #LPG #MundraPort #Shivalik pic.twitter.com/Ssf1UOhHZM

— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) March 16, 2026

Tags: एलपीजी वाहक जहाज शिवालिक
Previous Post

श्रावस्‍ती में 20 हजार रुपये रिश्‍वत मांगने के आरोप में सीडीपीओ निलंबित

Next Post

अफगानिस्तान के अस्पताल पर पाकिस्तानी हमले में 400 लोगों की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
Next Post

अफगानिस्तान के अस्पताल पर पाकिस्तानी हमले में 400 लोगों की मौत

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group