सिविल सेवा परीक्षा, 2025 का अंतिम परिणाम 06.03.2026 को घोषित किया गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में दो उम्मीदवारों, आकांक्षा सिंह, के नाम से सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के अंतिम परिणाम में एक ही रैंक 301 प्राप्त करने का दावा किया जा रहा है।
इस संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि आयोग के अभिलेखों के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य), 2025 के अंतिम परिणाम में रैंक 301 प्राप्त करने वाली सफल उम्मीदवार का विवरण निम्नलिखित है:
| क्रम संख्या | नाम, रैंक, रोल नंबर | पिता का नाम | माता का नाम | पता |
| 1. | सुश्री आकांक्षा सिंह , रैंक 301, रोल नंबर 0856794
| श्री रणजीत सिंह | श्रीमती नीलम सिंह | ग्राम अभयपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश |




