अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मिश्रीलाल यादव पुत्र रामनरेश यादव 43 वर्ष निवासी अहिरन पुरवा मजरे गौरियामऊ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना बड़ागांव और रुदौली रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधेड़ रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रुदौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।










