अयोध्या, शहर के रहने वाले होनहार युवा अमन ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है।
हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के ऑनलाइन प्रोग्राम के माध्यम से फाइनेंस और अकाउंटिंग में Certificate of Specialization प्राप्त किया, जिसमें गोल्ड हार्वर्ड सील (Gold Seal) के साथ प्रमाणपत्र मिला है।
अमन ने लगभग दो साल की कठिन पढ़ाई, कई चुनौतीपूर्ण कोर्स और 100 से अधिक टेस्ट पास करके यह उपलब्धि हासिल की। यह सम्मान दुनिया भर के प्रतिभागियों के बीच दिया जाता है, जिसमें अमेरिका, चीन, रूस, जापान जैसे देशों के छात्र शामिल होते हैं। अमन इस उपलब्धि से टॉप परफॉर्मर्स में शामिल हुए हैं।
भारत से कई छात्र ऐसे प्रोग्राम में भाग लेते हैं, और अमन की सफलता ने दिखाया कि मेहनत से कोई भी ऊंचाई छू सकता है। अमन की यह जीत बताती है कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता—नींद और आराम छोड़कर लगातार प्रयास करने पड़ते हैं।
उन्होंने जो फाइनेंस और अकाउंटिंग का ज्ञान प्राप्त किया है, वह न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति में भी योगदान दे सकता है।
अयोध्या के इस युवा की कहानी हर छात्र के लिए प्रेरणा है। यह साबित करता है कि अगर पूरे समर्पण से मेहनत की जाए, तो दुनिया का सबसे बड़ा मंच भी हासिल किया जा सकता है।
अमन ने न सिर्फ अयोध्या और भारत का नाम ऊंचा किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सपनों को पूरा करने के लिए बस इच्छाशक्ति और परिश्रम चाहिए।










