Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

टाटा संस चेयरमैन पद में हो सकता है बदलाव, निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को तीसरा कार्यकाल देने पर फैसला टाला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 24, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

मुंबई, विविध कारोबार वाले टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के निदेशक मंडल ने चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को तीसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त करने के बारे में मंगलवार को फैसला टाल दिया। सूत्रों ने शीर्ष स्तर पर कुछ मतभेद उभरने के संकेत देते हुए यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में चंद्रशेखरन के फरवरी, 2027 में समाप्त होने जा रहे मौजूदा कार्यकाल को बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया। बैठक के बाद कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने समूह की कुछ कंपनियों में हो रहे नुकसान पर चिंता जताई।

सूत्रों के मुताबिक, नोएल टाटा आने वाले समय में टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किए जाने के भी पक्ष में नहीं हैं और इस संबंध में वह लिखित प्रतिबद्धता चाहते हैं।

हालांकि, 62 वर्षीय चंद्रशेखरन को निदेशक मंडल के कई सदस्यों का समर्थन मिला। उनका मानना था कि समूह की किसी एक कंपनी के नुकसान से पूरे समूह के प्रदर्शन या चेयरमैन के योगदान को नहीं आंका जाना चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ निदेशकों ने इस पर मतदान की मांग की, लेकिन चंद्रशेखरन ने निर्णय टालने का आग्रह किया।

चंद्रशेखरन वर्ष 1987 में टाटा समूह से जुड़े थे और वह बाद में समूह की आईटी कंपनी टीसीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बने। फरवरी, 2017 में उन्हें टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में समूह की 15 प्रमुख सूचीबद्ध कंपनियों का राजस्व और मुनाफा लगभग दोगुना हुआ है।

उनके नेतृत्व में समूह ने भारत की पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई की योजना को आगे बढ़ाया, घाटे में चल रही एयर इंडिया का अधिग्रहण किया और कृत्रिम मेधा (एआई) से उपजे व्यवधानों के बीच टीसीएस के संचालन को दिशा दी।

वर्ष 1868 में जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा द्वारा स्थापित यह समूह लंबे समय तक टाटा परिवार के नेतृत्व में रहा। रतन टाटा के 2012 में चेयरमैन पद से हटने के बाद शापूरजी पलोनजी समूह के साइरस मिस्त्री को कमान सौंपी गई थी। लेकिन वर्ष 2016 में निदेशक मंडल में मतभेद गहराने के बाद मिस्त्री को पद से हटा दिया गया था।

टाटा ट्रस्ट के पास 66 प्रतिशत हिस्सेदारी होने के कारण समूह के रणनीतिक और कामकाज संबंधी निर्णयों पर उसका निर्णायक प्रभाव रहता है।

टाटा संस उपभोक्ता वस्तुओं, वाहन, सूचना प्रौद्योगिकी और विमानन सहित करीब 30 परिचालन कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है।

Tags: टाटा संस चेयरमैन पद में हो
Previous Post

 उप्र में बिना सब्सिडी वाले उर्वरकों की ‘जबरन’ बिक्री पर रोक; उर्वरक उद्योग संघ ने फैसले का किया स्वागत

Next Post

अयोध्या: माह-ए-रमजान में कुरान तरावीह मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू, खानकाह हजरत शैखुल आलम मे कुरान तरहवी हुई मुकम्मल

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

अयोध्या: माह-ए-रमजान में कुरान तरावीह मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू, खानकाह हजरत शैखुल आलम मे कुरान तरहवी हुई मुकम्मल

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group