राजधानी लखनऊ से गुजरने वाली एक्सप्रेस-वे का है। यहां एक तेज रफ़्तार डबल-डेकर बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस पर सवार पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई।
आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस हादसे में करीब दर्जन भर सवारी गंभीर तौर पर घायल हुए है।
घटना लखनऊ से ठीक बाहर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 11.4 किलोमीटर प्वाइंट में घटित हुई है। दुर्घटनाग्रस्त बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी। बस की स्पीड करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और बस सड़क पर ही पलट गई।
बस के पलटते ही भीतर मौजूद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू चलाया और घायलों व् मृतकों के शवों को बस से बाहर निकाला, इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।
https://twitter.com/priyanshu__63/status/2026165467631743306?s=20
मौके पर पहुंची पुलिस ने करें और दूसरे वाहनों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया। इस घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा।
सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मोटरसाइकिल ट्रक से टकराई, दो भाइयों की मौत
सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के खड़े ट्रक से टकराने के कारण दोपहिया वाहन पर सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आर. के. चतुर्वेदी ने बताया कि यह हादसा रविवार देर रात जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में सारंगपुर गांव के पास हुआ जब एक मोटरसाइकिल खड़े ट्रक में जा घुसी। उन्होंने बताया कि ट्रक खराब हो गया था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल एक अन्य युवक को अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कानपुर जिले के केशवपुरम निवासी सुमित गौड़ (25) और उसके भाई शुभम गौड़ (22) के रूप में हुई है। दोनों भाई लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।










