Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हाईकोर्ट ने हिरासत में मौत के मामलों में मुआवजा देने के संबंध में नियमावली बनाने का दिया निर्देश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को हिरासत में मौत के मामलों में मुआवजा निर्धारित करने के लिए दिशानिर्देश बनाने का शुक्रवार को निर्देश दिया और जेल हिरासत में जान गंवाने वाले एक युवक के परिजनों को 10 लाख रुपये देने का आदेश दिया।

न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने पीलीभीत निवासी प्रेमा देवी की याचिका स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया जिसमें उन्होंने हिरासत में अपने नाबालिग बेटे की अप्राकृतिक मौत के लिए मुआवजे की मांग की थी।

पीठ ने सुझाव दिया कि दिशा-निर्देश बनाते समय राज्य मृतक की उम्र, आय और आश्रितों जैसे मानकों पर विचार कर सकता है, जैसा कि मोटर वाहन दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में अपनाए जाने वाले नियमों में किया जाता है।

याचिका के अनुसार, याची के नाबालिग बेटे के खिलाफ 2016 में पूरनपुर पुलिस ने दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था और वह करीब तीन वर्ष दस माह जेल में रहा। बाद में उसे 12 फरवरी 2024 को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इसमें कहा गया कि इसके बाद उसे अधीनस्थ अदालत में पेश होना था, लेकिन कुछ कारणों से वह ऐसा नहीं कर पाया। बाद में वारंट के तहत उसे गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेजा गया, जहां 20 फरवरी 2024 को उसकी मौत हो गई।

एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की जांच में निष्कर्ष निकला कि युवक की मौत आत्महत्या से हुई और उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले।

हालांकि, पीठ ने माना कि मौत उस समय हुई जब युवक राज्य अधिकारियों की हिरासत और नियंत्रण में था तथा रिकॉर्ड में उपलब्ध साक्ष्यों से स्पष्ट है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ।

अपने फैसले में पीठ ने कहा, ‘‘हिरासत में यातना मानव गरिमा का उल्लंघन है, जो पीड़ित के आत्मसम्मान और अस्तित्व को मूल से नष्ट कर देती है। जब भी मानव गरिमा आहत होती है, सभ्यता एक कदम पीछे चली जाती है। जांच प्रणाली से यातना समाप्त करने की सिफारिशों के बावजूद पुलिस हिरासत और जेलों में यातना एवं मौत की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं।’’

आदेश में अदालत ने कहा, ‘‘हिरासत में हिंसा और मौतें विधि के शासन की मूल भावना पर प्रहार हैं। राज्य अपनी अभिरक्षा में रखे गए व्यक्तियों के जीवन और स्वतंत्रता का संरक्षक है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना उसका दायित्व है।

Tags: हाईकोर्ट ने हिरासत में मौत
Previous Post

बांदा: बच्चों के यौन शोषण व आपत्तिजनक वीडियो विदेश भेजने के दोषी अभियंता दंपति को मृत्युदंड

Next Post

सुलतानपुर: नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस ने ढाई घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद, आरोपी हिरासत में

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

September 24, 2026
Next Post

सुलतानपुर: नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस ने ढाई घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद, आरोपी हिरासत में

Recent Posts

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group