Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बांदा: बच्चों के यौन शोषण व आपत्तिजनक वीडियो विदेश भेजने के दोषी अभियंता दंपति को मृत्युदंड

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 21, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बांदा जिले की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के एक निलंबित अवर अभियंता व उसकी पत्नी को 33 नाबालिग बच्चों का यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो व तस्वीरें विदेश भेजने के मामले में दोषी करार देते हुए मृत्युदंड दिया।

विशेष अदालत के लोक अभियोजक सौरभ सिंह ने बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा की अदालत ने निलंबित अवर अभियंता रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चों की उम्र तीन से 18 साल से कम है। अदालत ने केंद्र व राज्य सरकार से पीड़ित बच्चों को दस-दस लाख रुपये देनेका भी आदेश दिया।

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) ने 18 अक्टूबर, 2020 को यह मामला दर्ज किया था। सीबीआई को मामले की जांच के दौरान पता चला कि जिले के नरैनी शहर का रहने वाला राम भवन चित्रकूट जिले में एक किराए के कमरे में रह रहा था, जहां ये अपराध किए गए थे और उसकी पत्नी इसमें कथित तौर पर मदद कर रही थी।

अभियोजक ने बताया कि आरोपियों ने कई साल तक नाबालिगों को लालच दिया व धमकाया, जिससे उनका शारीरिक व मानसिक शोषण हुआ।

उन्होंने बताया कि आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल कथित तौर पर ब्लैकमेल और दूसरी आपराधिक गतिविधियों के लिए किया गया था।

अदालत ने दंपति को तत्कालीन भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक दुष्कर्म), 506 (आपराधिक धमकी) और 120 बी (आपराधिक साजिश), पॉक्सो अधिनियम के संबंधित प्रावधानों और आईटी एक्ट के तहत दोषी ठहराया।

अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए कहा, “ऐसे अपराध न केवल बच्चों की जिंदगी बर्बाद करते हैं बल्कि समाज की नैतिक नींव को भी हिला देते हैं।

अदालत ने चेतावनी दी कि ‘ऐसे मामलों में कोई भी नरमी एक खतरनाक संदेश देगी’। अदालत ने राज्य सरकार और संबंधित विभागों को पीड़ित बच्चों के पुनर्वास, मनोवैज्ञानिक इलाज और सुरक्षित भविष्य के लिए ‘ठोस कदम’ उठाने का निर्देश दिया।

https://t.co/vu5KRV0IG7

— Banda Police (@bandapolice) February 21, 2026

Tags: बांदा: बच्चों के यौन शोषण
Previous Post

UIDAI की अदृश्य ढाल: AI की कृत्रिम बुद्धिमत्ता; एक अरब से अधिक भारतीयों की पहचान सुरक्षित

Next Post

हाईकोर्ट ने हिरासत में मौत के मामलों में मुआवजा देने के संबंध में नियमावली बनाने का दिया निर्देश

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

September 24, 2026
Next Post

हाईकोर्ट ने हिरासत में मौत के मामलों में मुआवजा देने के संबंध में नियमावली बनाने का दिया निर्देश

Recent Posts

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के...

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

देहरादून, उत्तराखंड में सामने आए एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा के संबंध में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार...

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ओमान के पास भारत आ रहे वाणिज्यिक जहाज MV Cape Dao पर बुधवार को हुए हमले में उत्तर प्रदेश के...

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

काठमांडू, नेपाल में 16 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बृहस्पतिवार को एक हवाई अड्डे पर...

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये मूल्य के 1,323...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group