Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में कबाड़ी को बेचीं छात्रों को निशुल्क वितरण वाली पाठ्य पुस्तकें, चार लोगों पर कार्रवाई, किताबें 2026-27 के शिक्षा सत्र की

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
February 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच, छात्रों को मुफ्त वितरण होने वाली सरकारी स्कूल की पाठ्यपुस्तकों की एक बड़ी खेप यहां एक कबाड़ी द्वारा बेच दी गई, जिसके बाद शिक्षा विभाग के चार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 17 फरवरी को सूचना मिली कि बहराइच के दिलशाद अहमद नाम के कबाड़ी द्वारा सरकार की ओर से छात्रों को निःशुल्क बंटने वाली किताबें ट्रक पर लादी जा रही हैं।

वाह रे नौनिहालों का भविष्य!

यूपी के बहराइच में सर्व शिक्षा अभियान कूड़े में!

कबाड़ी की दुकान पर ट्रक में लदी मिलीं विद्यालयों में निशुल्क बंटने वाली किताबें।

किताबें 2026-27 के शिक्षा सत्र की हैं।

तस्वीरें सामने आने के बाद हड़कंप मचा है। जांच बिठाई गई है।

पूरा सिस्टम ध्वस्त… pic.twitter.com/z2oMesEHC2

— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) February 19, 2026

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘हमने पुलिस बल के साथ टीम भेजी लेकिन तब तक ट्रक बहराइच से निकल चुका था, पीछा करके लखीमपुर में किताबों से लदे ट्रक को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक में 10 टन से अधिक वजन की शिक्षा सत्र 2026-27 में बांटी जाने वाली किताबें बरामद हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक से बरामद कागजात के अनुसार बरामद पुस्तकें कबाड़ी द्वारा काशीपुर (उत्तराखंड) की एक कंपनी को बेची गई थीं।

उन्होंने बताया कि बहराइच के बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह की तहरीर पर थाना रामगांव में आरोपी दिलशाद अहमद व मुरादाबाद निवासी ट्रक मालिक मोहम्मद असलम तथा अन्य संबंधित के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर एक समिति गठित कर जांच के आदेश दिए गये हैं।त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी दिलशाद अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

इस बीच, बहराइच के बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बहराइच में किताबों की गिनती पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गिनती के उपरांत उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मुफ्त बांटी जाने वाली 13595 पुस्तकें गायब मिली हैं।

सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा सहायक कर्मी शफीक अहमद व आलोक कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है। इसके अलावा निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण के लिए जिम्मेदार संविदा पर तैनात जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आशुतोष सिंह तथा अनुदेशक अतुल कुमार सिंह की संविदा समाप्त की गयी है।

Tags: बहराइच में कबाड़ी ने बेचीं छात्रों को
Previous Post

गोरखपुर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखें निकालनी पड़ीं, 9 अन्य की दृष्टि खत्म

Next Post

बहराइच: प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती ने चाकू से पेट काटा, बच्ची को दिया जन्म

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

September 23, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

September 23, 2026
Next Post

बहराइच: प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती ने चाकू से पेट काटा, बच्ची को दिया जन्म

Recent Posts

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बोलेरो कार पलटने से उसमें सवार एक...

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के छोटे भतीजे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group