Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

घूसखोर पंडत पर अभिनेता और निर्माता ने दिया स्पष्टीकरण; फिल्म काल्पनिक है, इसका किसी जाति से कोई संबंध नहीं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
लखनऊ में फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के निदेशक और उनकी टीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मुंबई, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के नाम को लेकर आलोचनाओं के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी और फिल्म निर्माता नीरज पांडे ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि इसकी कहानी एक काल्पनिक किरदार पर आधारित है तथा इसका किसी भी जाति या समुदाय से कोई संबंध नहीं है।

‘नेटफ्लिक्स’ की इस फिल्म को एक दिन पहले अपने नाम को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जिसके बाद यह बयान सामने आया है। इस विवाद के कारण उत्तर प्रदेश के हजरतगंज पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, वहीं एक शिकायत के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया है।

सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में पांडे ने स्वीकार किया कि फिल्म के शीर्षक से दर्शकों के एक वर्ग की भावनाएं ‘‘आहत’’ हुई हैं और उन्होंने कहा कि फिलहाल फिल्म से जुड़ी सभी प्रचार सामग्री हटा ली जाएगी।

इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्म की घोषणा के बाद इसके नाम को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। कई उपयोगकर्ताओं ने इसे असंवेदनशील और अपमानजनक बताया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बृहस्पतिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया। यह नोटिस एक शिकायत के बाद दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ओटीटी मंच पर रिलीज होने वाली आगामी फिल्म का नाम ‘‘नकारात्मक रूढ़ियों को बढ़ावा देता है’’ और ‘‘एक मान्यता प्राप्त सामाजिक समूह को बदनाम करता है।

पांडे ने कहा कि यह फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और ‘‘पंडत’’ शब्द का उपयोग केवल एक काल्पनिक पात्र के बोलचाल वाले नाम के तौर पर किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस फिल्म की कहानी एक व्यक्ति के कृत्यों और उसकी पसंद/नापसंद पर केंद्रित है और यह किसी भी जाति धर्म या समुदाय को निशाना नहीं बनाती है। एक फिल्म निर्माता के रूप में मैं अपने काम को जिम्मेदारी के साथ करता हूं ताकि कहानियां विचारपूर्ण और सम्मानजनक हों।

फिल्म के मुख्य अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि वह लोगों की भावनाओं और चिंताओं का सम्मान करते हैं और उन्हें गंभीरता से लेते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब किसी फिल्म या काम से कुछ लोगों को दुख पहुंचता है, तो कलाकार को रुककर सोचना चाहिए और लोगों की बात सुननी चाहिए। एक अभिनेता के तौर पर मैं किसी फिल्म में उसके किरदार और कहानी के जरिए जुड़ता हूं। मेरे लिए यह भूमिका एक ऐसे व्यक्ति को दिखाने की थी जो कमज़ोरियों और गलतियों से भरा इंसान है और जो धीरे-धीरे खुद को समझने की यात्रा पर निकलता है। यह फिल्म या किरदार किसी भी समुदाय के बारे में नहीं है।

यह आगामी क्राइम थ्रिलर अजय दीक्षित उर्फ पंडत की कहानी है, जो एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी है। एक रात उसकी योजनाएं तब बिगड़ जाती हैं जब वह खुद को दिल्ली के बीचों-बीच एक वैश्विक साजिश के बीच फंसा हुआ पाता है।

फिल्म की घोषणा मंगलवार को नेटफ्लिक्स के एक कार्यक्रम में की गई थी। इसका निर्देशन रितेश शाह ने किया है, जिन्होंने पांडे के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है। इसे पांडे ने अपने बैनर ‘फ्राइडे फिल्मवर्क्स’ के तहत प्रोड्यूस किया है।

‘‘ए वेडनेसडे’’, ‘‘स्पेशल 26’’ और ‘‘बेबी’’ जैसी चर्चित फिल्मों के लिए मशहूर पांडे ने कहा कि ‘‘घूसखोर पंडत’’ को पूरी ईमानदारी से केवल दर्शकों के मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि फिल्म के शीर्षक से कुछ दर्शकों को ठेस पहुंची है और हम उनकी भावनाओं को समझते हैं। इन चिंताओं को देखते हुए हमने फिलहाल सभी प्रचार सामग्री हटाने का निर्णय लिया है, क्योंकि हमारा मानना है कि फिल्म को पूरी तरह देखने और कहानी के संदर्भ को समझने के बाद ही उसका मूल्यांकन होना चाहिए, न कि अधूरी झलकियों के आधार पर। मैं जल्द इसे दर्शकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।

‘‘स्पेशल 26’’ और ‘‘अय्यारी’’ जैसी फिल्मों में पांडे के साथ काम कर चुके बाजपेयी ने कहा कि पांडे अपने काम को हमेशा गंभीरता और सावधानी के साथ करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जनभावना को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने प्रचार सामग्री को फिलहाल हटाने का फैसला किया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि लोगों की चिंताओं को कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है। नेटफ्लिक्स ने यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया मंचों से फिल्म के प्रचार का टीज़र हटा दिया है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ में ब्राह्मण समाज के कथित अपमान की निंदा की है और मांग की है कि इस जातिसूचक फिल्म पर केंद्र सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए।

Tags: घूसखोर पंडत पर अभिनेता और निर्माता
Previous Post

रूस के सैन्य खुफिया विभाग के उप प्रमुख की हत्या का प्रयास; अज्ञात बंदूकधारी ने चलाईं गोलियां

Next Post

मथुरा हनीट्रैप मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी

Related Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को
देश

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

August 2, 2026
अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन
अयोध्या

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

August 2, 2026
Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं
देश

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

August 2, 2026
Next Post
बलिया: पुलिस चौकी प्रभारी को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश, मामला दर्ज

मथुरा हनीट्रैप मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group