Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वाराणसी में धोखे से आरोपी को खिलाया बीफ, फिर बार-बार ताना, फिर की मुस्लिम सहकर्मी की हत्या, गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 28, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

वाराणसी पुलिस ने कथित रूप से धोखे से बीफ खिलाने पर सहकर्मी की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि पीड़ित ने धोखे से आरोपी को बीफ खिला दिया था और फिर बार-बार इस बात पर ताना कसता था।

सिंधोरा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई है, जो सोलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार,आठ जनवरी को महागांव गांव में 31 वर्षीय आफताब आलम का शव मिला जिसकी पहचान बिहार के छपरा जिले के निवासी के तौर पर हुई।

त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित के परिवार द्वारा हत्या का शक जताने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।उनके मुताबिक, आफताब के बैंक खातों की जांच में वीरेंद्र नाम के एक व्यक्ति के खाते में पैसे अंतरित होने का पता चला जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई।

थाना प्रभारी ने बताया, ‘एक एटीएम से मिली सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वीरेंद्र, आफताब के साथ दिख रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार रात उसके मामा के घर से गिरफ्तार किया गया।

त्रिपाठी ने कहा कि पूछताछ के दौरान वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने आफताब के साथ बेंगलुरु में काम किया था, जहां आफताब ने कथित तौर पर उसे बिना बताए बीफ खिला दिया था और बाद में दोस्तों के सामने इस बात पर ताना कसा। इसके बाद आरोपी ने इसका बदला लेने के लिए आफताब की हत्या की साजिश रची।

उन्होंने बताया कि सात जनवरी को वीरेंद्र ने आफताब को अपने घर बुलाया और फिर एक साथी के साथ उसे महागांव के एक सुनसान स्थान पर ले गया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

थानेदार ने बताया कि अगले दिन, वीरेंद्र ने आफताब के मोबाइल फोन से अपने बैंक खाते में पैसे अंतरित किए।

त्रिपाठी ने बताया कि वीरेंद्र के खुलासे पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी, पीड़ित का आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, और अन्य आरोपी का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Tags: फिर की मुस्लिम सहकर्मी की हत्या
Previous Post

समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री बरेली से रवाना

Next Post

अयोध्या: चर्चित गैंगरेप मामले में सपा नेता मोईद खान बाइज्जत बरी, नौकर को 20 साल कैद की सजा

Related Posts

अयोध्या

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
Next Post

अयोध्या: चर्चित गैंगरेप मामले में सपा नेता मोईद खान बाइज्जत बरी, नौकर को 20 साल कैद की सजा

Recent Posts

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक रामायण एवं शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान...

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री...

रुदौली के रामनरेश होटल की रसमलाई में जिंदा कीड़े मिलने का दावा, VIDEO वायरल; SDM ने जांच के दिए निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर स्थित रामनरेश होटल से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group