Sunday, September 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत का टी-20 में धमाका, सूर्यकुमार-ईशान की तूफानी पारियों से भारत ने रचा इतिहास

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 24, 2026
in खेल
0

टीम इंडिया ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। भारत अब 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत दर्ज करने वाला पहला फुल मेंबर देश बन गया है। शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने 209 रन के लक्ष्य को 28 गेंदें शेष रहते हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की।

इस रिकॉर्ड सूची में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसने साल 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 गेंदें शेष रहते 205 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने साल 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 गेंदें शेष रहते 200+ रन का लक्ष्य चेज किया था।

भारत अब टी-20 क्रिकेट में 200 से अधिक रन के लक्ष्य का सबसे ज्यादा बार सफलतापूर्वक पीछा करने वाले देशों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। टीम इंडिया अब तक 6 बार यह कारनामा कर चुकी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 7 बार ऐसा कर चुका है। इस सूची में साउथ अफ्रीका (5), पाकिस्तान (4) और इंग्लैंड (3) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

भारत ने इससे पहले साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया था। इसके अलावा टीम इंडिया ने साल 2009 में श्रीलंका (207 रन), साल 2020 में न्यूजीलैंड (204 रन) और साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया (202 रन) के खिलाफ भी 200+ रन का लक्ष्य चेज किया है।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 गेंदों में सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली, जबकि रचिन रवींद्र ने 44 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इसके अलावा हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली।

209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने 6 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद ईशान किशन ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 76 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। शिवम दुबे ने 18 गेंदों में नाबाद 36 रन की तेज पारी खेली। भारत ने 15.2 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Tags: भारत का टी-20 में धमाका
Previous Post

नोएडा के एक छात्रावास की चौथी मंजिल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

Next Post

नोएडा में पुरानी रंजिश के चलते बारातियों पर हमला, कई लोग घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, सावन बरवाल ने रचा इतिहास; पदक तालिका 30 तक पहुंची

September 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता

September 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

India vs Japan: आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने बचाए 8 रन, जापान को 2 रन से हराकर भारत की रोमांचक जीत

September 22, 2026
Next Post

नोएडा में पुरानी रंजिश के चलते बारातियों पर हमला, कई लोग घायल

Recent Posts

अयोध्या में 125 दुर्गा प्रतिमाएं अधर में, एडवांस लेकर टीम समेत मूर्तिकार उत्तम पाल फरार

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, शारदीय नवरात्र से पहले अयोध्या के देवकाली क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण से जुड़ा मामला सामने आया है।...

अयोध्या में आंधी-बारिश से मौत: मंत्री-विधायक ने पीड़ित परिवारों को सौंपे चार-चार लाख के चेक

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली तहसील क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से जान गंवाने वाले दो लोगों के...

OpenAI ने नवीनतम AI मॉडलों की ट्रेनिंग रोकी, अप्रत्याशित एजेंट व्यवहार के बाद बढ़ाई सुरक्षा जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में काम करने वाली तथा चैटजीपीटी की निर्माता कंपनी ओपनएआई ने कहा है कि...

नेपाल में तिब्‍बत सीमा के पास हिमलुंग हिमाल में आधार शिविर पर हिमस्‍खलन के बाद 10 लोग लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

काठमांडू, नेपाल के मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल की चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद पर्वतारोहियों और...

UPI पर 0.4% MDR के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, मोबाइल दुकानदार QR कोड ढककर जताएंगे विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

नयी दिल्ली, यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लगाने के विरोध में देश भर के मोबाइल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group