Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शेयर बाजार तीन दिनों की गिरावट से उबरा, सेंसेक्स 398 अंक चढ़ा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 22, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

मुंबई, वैश्विक बाजारों में मजबूती और ग्रीनलैंड मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरम रुख अपनाने से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की गिरावट से उबरने में सफल रहे। सेंसेक्स 398 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी में 132 अंकों की तेजी रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के बीच 397.74 अंक यानी 0.49 प्रतिशत बढ़कर 82,307.37 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 873.55 अंक उछलकर 82,783.18 अंक तक पहुंच गया था।

वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 132.40 अंक यानी 0.53 प्रतिशत बढ़कर 25,289.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय निफ्टी 278.25 अंक की तेजी के साथ 25,435.75 के स्तर तक पहुंच गया था।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, सन फार्मास्युटिकल्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी के शेयर लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, इटर्नल, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा, ‘सकारात्मक वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी आने से भारतीय शेयर बाजारों में मध्यम बढ़त देखने को मिली।’

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के खिलाफ शुल्क धमकियों को वापस लेने और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति की सकारात्मक टिप्पणियों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार मजबूत रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,787.66 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,520.47 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘तिमाही नतीजों की शुरुआती घोषणाएं बाजार के मौजूदा ऊंचे मूल्यांकन को समर्थन नहीं दे पाईं। हालांकि, निवेशकों को मजबूत घरेलू मांग से आगे लाभ की संभावना दिख रही है, जो आने वाले तिमाही नतीजों में स्पष्ट हो सकती है।’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.10 प्रतिशत गिरकर 64.52 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बुधवार को सेंसेक्स 270.84 अंक टूटकर 81,909.63 अंक और निफ्टी 75 अंक गिरकर 25,157.50 अंक पर बंद हुआ था।

Tags: शेयर बाजार तीन दिनों की गिरावट
Previous Post

हसीना के के बाद बांग्लादेश में पहले आम चुनाव का प्रचार शुरू, मतदाता करेगे प्रस्तावित राजनीतिक सुधारों पर भी फैसला

Next Post

भदोही में हमले में दो पुलिसकर्मी घायल, तीन हमलावर गिरफ्तार

Related Posts

sanketik photo
देश

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

September 15, 2026
देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
Next Post

भदोही में हमले में दो पुलिसकर्मी घायल, तीन हमलावर गिरफ्तार

Recent Posts

sanketik photo

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के...

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बिजनौर पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो...

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group