Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गणतंत्र दिवस : फ्लाई पास्ट के दौरान ‘सिंदूर’’ संरचनाएं में भी उड़ेंगे विमान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
गणतंत्र दिवस : फ्लाई पास्ट के दौरान ‘सिंदूर’’ संरचनाएं में भी उड़ेंगे विमान

नयी दिल्ली,  गणतंत्र दिवस में भारतीय वायुसेना के फ्लाई पास्ट के दौरान देश के अग्रणी लड़ाकू विमान राफेल, एसयू-30, जगुआर और मिग-29 ‘सिंदूर’’ नामक संयोजना’ बनाकर उड़ान भरेंगे। सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आकाश में विमानों की यह संयोजना पिछले साल मई में पाकिस्तान के साथ चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के दौरान स्थापित प्रभुत्व का शक्तिशाली प्रतीक होगा।

सैन्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुल मिलाकर 29 विमान फ्लाई पास्ट का हिस्सा होंगे, जिनमें चार परिवहन विमान और नौ हेलीकॉप्टर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फ्लाई पास्ट के दौरान सिंदूर, ध्वज, प्रहार, गरुड़, अर्जन, वरुण और वज्रांग सहित विभिन्न प्रकार की संरचनाएं प्रदर्शित की जाएंगी।

अधिकारियों ने बताया कि फ्लाई पास्ट में ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज भी फहराया जाएगा, जो 7 से 10 मई तक पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पूरी सटीकता के साथ तीनों सशस्त्र बलों के सैन्य अभियान की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति है।

उन्होंने बताया कि ‘सिंदूर संयोजना’ में दो राफेल जेट, दो मिग-29, दो एसयू-30 और एक जगुआर विमान शामिल होंगे। ये सभी लड़ाकू विमान ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे।

उन्होंने बताया कि फ्लाईपास्ट में शामिल होने वाले अन्य विमानों में एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच), अपाचे हेलीकॉप्टर, भारतीय नौसेना के पी8आई समुद्री निगरानी विमान और एमआई-17 हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की याद में फ्लाई पास्ट के दौरान एक विशाल विशेष संयोजना को दर्शकों के समक्ष प्रदर्शित किया जाएगा।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 में किये गए हमले के जवाब में भारत ने छह-सात मई की दरमियानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के क्षेत्रों में स्थित आतंकवाद से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हवाई हमले किए गए।

इन हमलों के कारण चार दिनों तक भीषण झड़पें हुईं, जो 10 मई की शाम को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति के साथ समाप्त हुईं।

भारत सोमवार को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा और इस दौरान अपनी सैन्य शक्ति के भव्य प्रदर्शन करेगा। इनमें विशिष्ट परेड टुकड़ियां, मिसाइलें और स्वदेशी हथियार प्रणालियां शामिल होंगी।

Tags: गणतंत्र दिवस : फ्लाई पास्ट के दौरान
Previous Post

नोएडा: पानी से भरे गड्ढ़े में गिरकर हुई एक इंजीनियर की मौत के मामले में दो और बिल्डर गिरफ्तार

Next Post

मुरादाबाद के खेत में मिले लापता प्रेमी युगल के शव, भाई गिरफ्तार

Related Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post
मुरादाबाद के खेत में मिले लापता प्रेमी युगल के शव, भाई गिरफ्तार

मुरादाबाद के खेत में मिले लापता प्रेमी युगल के शव, भाई गिरफ्तार

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group