Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: नजूल भूमि विवाद में प्रशासन ने की कार्यवाही; व्यापारी नेता सहित 4 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ Fir दर्ज

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
January 9, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
अयोध्या: नजूल भूमि विवाद में प्रशासन ने की कार्यवाही; व्यापारी नेता सहित 4 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ Fir दर्ज

अयोध्या के फैजाबाद शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित नजूल भूमि गाटा संख्या 4099 को लेकर प्रशासन और निजी पक्षों के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। नजूल विभाग के नायब तहसीलदार रविंद्र उपाध्याय द्वारा थाना कोतवाली नगर में दी गई तहरीर के आधार पर व्यापारी नेता अतुल कुमार सिंह, राजीव सिंह, गौरव चोपड़ा, निशीथ वर्मा सहित एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

नजूल विभाग द्वारा दर्ज एफआईआर में राज्य सरकार की बेशकीमती भूमि पर अवैध अतिक्रमण और सरकारी कार्य में बाधा का गंभीर मामला सामने आया है।

नायब तहसीलदार रविंद्र उपाध्याय नजूल कार्यालय अयोध्या की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि अतुल कुमार सिंह पुत्र स्व. हरी सिंह उनके सहयोगी राजीव सिंह, गौरव चोपड़ा, निशीथ वर्मा सहित अन्य लोगों द्वारा नजूल की सम्पूर्ण भूमि पर लोहे के एंगल और स्टील की जाली लगाकर जबरन कब्जा किया गया।

एफआईआर में स्पष्ट किया गया है कि उक्त लोग मूल डिक्रीदार नहीं हैं और उनके पास भूमि पर कोई वैध अधिकार नहीं है। नजूल विभाग के अनुसार इस भूमि से संबंधित तथाकथित फ्रीहोल्ड अनुबंधों को निरस्त किए जाने की विधिक कार्यवाही वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। नजूल विभाग द्वारा 23 दिसंबर 2025 को स्थल पर नजूल भूमि संबंधी सूचना बोर्ड लगाया गया था, जिसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बाद में 31 दिसंबर 2025 को बोर्ड पुनः स्थापित किया गया।

06 जनवरी 2026 को वाद संख्या 1521/2025 (राज्य बनाम समर्थ नारायण आदि) में न्यायालय के आदेश के क्रम में जब कोर्ट अमीन द्वारा कमीशन कार्य किया जा रहा था, उस दौरान आरोप लगा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने न्यायिक कार्य में बाधा,गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और सरकारी अभिलेखों को क्षति पहुंचाने सहित जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगा है।

एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि लगभग 50 से 60 अज्ञात लोगों द्वारा शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया गया। नजूल विभाग ने यह भी कहा है कि जिस आदेश के आधार पर कब्जा बनाए रखने का दावा किया जा रहा था, उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ खंडपीठ द्वारा 03 जनवरी 2026 को निरस्त किया जा चुका है। इसके बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाया गया।

यह भूमि विवाद विगत कुछ दिनों से जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।मामले में नजूल विभाग ने संबंधित व्यक्तियों एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कराया है। नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पाण्डेय ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच अप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह से शुरू करा दी है।

Tags: अयोध्या: नजूल भूमि विवाद में
Previous Post

Blue Monday भले ही मिथक हो, लेकिन सर्दियों की उदासी हकीकत है? जाड़े में कैसे रखें खुद का ख्याल

Next Post

Ayodhya मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने FDA द्वारा निर्माण; दवा व्यापारियों में रोष, महापौर से की पार्किंग की मांग

Related Posts

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़
अयोध्या

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

July 29, 2026
लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group