Wednesday, November 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वाराणसी: खांसी सिरप तस्करी गिरोह के सरगना के सहयोगी के घर पर छापेमारी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 9, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

वाराणसी पुलिस ने खासी सिरप तस्करी गिरोह के कथित सरगना शुभम जायसवाल के एक करीबी सहयोगी के घर पर छापेमारी की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह कार्रवाई कोडाइन-आधारित खांसी सिरप की तस्करी में शामिल गिरोह के खिलाफ जारी जांच के सिलसिले में की गई।

पुलिस उपायुक्त (अपराध ) टी सरवन ने बताया कि जांच दल ने बृहस्पतिवार शाम प्रशांत उपाध्याय के मडौली स्थित आवास पर तलाशी ली। हालांकि, इस दौरान उपाध्याय वहां मौजूद नहीं था।

सरवन के मुताबिक, तलाशी अभियान में कोतवाली, रामनगर, आदमपुर और कई अन्य पुलिस थानों की टीम ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान उपाध्याय के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई और कुछ अहम दस्तावेज जब्त किए गए।

सरवन के अनुसार, पुलिस उपाध्याय की दो कंपनियों (राधिका इंटरप्राइजेज, राजेंद्र ड्रग एजेंसी) और शैली ट्रेडर्स के बीच कारोबारी संबंधों की जांच कर रही है, ताकि लेन-देन की प्रकृति और व्यापार के तरीके का पता लगाया जा सके।

उन्होंने बताया कि उपाध्याय सप्तसागर दवा बाजार में खांसी सिरप के एक बड़े व्यापारी के रूप में जाना जाता है और मामले के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी में जायसवाल के साथ उसका नाम भी शामिल है।

सरवन के मुताबिक, पुलिस को शक है कि उपाध्याय से जुड़ी कंपनियां कोडाइन-आधारित खांसी सिरप के करोड़ों रुपये के कारोबार में शामिल थीं।

उन्होंने बताया कि ताजा कार्रवाई उत्तर प्रदेश में कोडीन-युक्त खांसी सिरप के कथित अवैध भंडारण और व्यापार में शामिल एक बड़े गिरोह के खिलाफ व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसका जाल राज्य के बाहर भी फैला हुआ है।

Tags: वाराणसी: खांसी सिरप तस्करी
Previous Post

गाजियाबाद पुलिस ने ए-वन चिकन पॉइंट पर थूककर रोटी बनाने के आरोप में जावेद अंसारी को किया गिरफ्तार

Next Post

गांव वालों के नाम पर बैंक खाते खोलने के आरोप में कौशांबी में दो साइबर ठग गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya दीपोत्सव-2026 में लोककलाओं का संगम, रामनगरी में देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

November 4, 2026
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में घरेलू विवाद में महिला की हत्या के बाद पति फरार

November 4, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में महिला मजिस्ट्रेट की मौत, दूसरी कार से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी कार

November 4, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन को लगी गोली; अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमले का मामला

November 4, 2026
Next Post

गांव वालों के नाम पर बैंक खाते खोलने के आरोप में कौशांबी में दो साइबर ठग गिरफ्तार

Recent Posts

Ayodhya दीपोत्सव-2026 में लोककलाओं का संगम, रामनगरी में देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

by Atul Narain Srivastava
November 4, 2026
0

अयोध्या, दीपोत्सव-2026 में रामनगरी की सड़कों और सांस्कृतिक मंचों पर देश की विविध लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।...

बाराबंकी में घरेलू विवाद में महिला की हत्या के बाद पति फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

बाराबंकी जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपने घर पर अपनी 30 वर्षीय पत्नी...

नीट-पीजी और नीट-एसएस में रैंक आधारित दाखिले पर आईएमए ने जताई सहमति, कहा—योग्यता और मरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

नयी दिल्ली, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले में योग्यता और न्यूनतम शैक्षणिक मानकों से...

बच्चों को ‘ना’ कहना क्यों जरूरी? जानिए उन्हें निराशा और गुस्सा संभालना सिखाने के तरीके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

छोटे बच्चों के माता-पिता के लिए उन्हें ‘ना’ कहना सबसे मुश्किल कामों में से एक हो सकता है।मसलन, ''नहीं, हम...

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में महिला मजिस्ट्रेट की मौत, दूसरी कार से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी कार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-दो (एनएच-2) पर सड़क हादसे में महिला मजिस्ट्रेट की मौत हो गई। उनकी कार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group