Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाराष्ट्र किडनी गिरोह जांच: दो डॉक्टरों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस दिल्ली, तमिलनाडु रवाना

admin by admin
January 1, 2026
in देश
0

महाराष्ट्र के चंद्रपुर के एक किसान की शिकायत के बाद शुरू हुई अवैध किडनी गिरोह की जांच में पूरे भारत में फैले किडनी प्रत्यारोपण नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें एजेंट, अंगदाता, डॉक्टर और अस्पताल शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि तमिलनाडु के त्रिची स्थित एक निजी अस्पताल में कई अवैध प्रत्यारोपण ऑपरेशन किए गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दो डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद एसआईटी और स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के कर्मियों को दिल्ली और त्रिची में उन्हें हिरासत में लेने के लिए भेजा गया है।

यह जांच चंद्रपुर जिले के एक किसान रोशन कुडे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर शुरू हुई, जिन्होंने कथित तौर पर स्थानीय साहूकारों से लिए गए ऋण को चुकाने के लिए कंबोडिया में अपनी किडनी बेच दी थी।

चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक सुदर्शन मुम्मका ने बताया कि पुलिस ने अब तक छह साहूकारों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कुछ आरोपियों की विस्तृत जांच के साथ-साथ मोबाइल और तकनीकी डेटा के विस्तृत विश्लेषण से कंबोडिया तक फैले अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव और एजेंटों, दाताओं, डॉक्टरों और अस्पतालों की संलिप्तता वाले देशभर में फैले किडनी प्रत्यारोपण नेटवर्क का खुलासा हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक हिमांशु भारद्वाज, जिसने अंगदान किया था, ने स्वीकार किया है कि नयी दिल्ली के डॉ. रविंदर पाल सिंह और त्रिची स्थित ‘स्टार केआईएमएस’ अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. राजरत्नम गोविंदास्वामी ने उसकी किडनी सर्जरी द्वारा निकाली थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘इन तथ्यों की पुष्टि कृष्णा नामक आरोपी के बयान और तकनीकी साक्ष्यों से हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच में पता चला कि त्रिची के ‘स्टार केआईएमएस’ अस्पताल में कथित तौर पर कई अवैध किडनी प्रत्यारोपण किए गए थे। प्रत्येक किडनी प्रत्यारोपण के लिए 50 से 80 लाख रुपये तक की रकम वसूली गई।’’

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि डॉ. रविंदर पाल सिंह इलाज और अस्पताल के खर्चों के लिए लगभग 10 लाख रुपये लेते थे, जबकि डॉ. गोविंदास्वामी लगभग 20 लाख रुपये वसूलते थे। आरोपी कृष्णा उर्फ ​​रामकृष्ण सुंचू ने लगभग 20 लाख रुपये प्राप्त किये।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘हालांकि, वास्तविक किडनी दानदाताओं को केवल पांच से आठ लाख रुपये ही दिए गए, जो घोर शोषण को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि एसआईटी और स्थानीय अपराध शाखा के कर्मियों को दिल्ली में डॉ. सिंह और त्रिची में डॉ. गोविंदास्वामी को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया, ‘‘ट्रांजिट रिमांड की कार्यवाही के दौरान, दिल्ली की एक अदालत ने डॉ. सिंह को अंतरिम जमानत दे दी और उन्हें दो जनवरी को चंद्रपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है। पुलिस डॉ. गोविंदास्वामी को गिरफ्तार करने के भी प्रयास कर रही है।

Tags: महाराष्ट्र किडनी गिरोह जांच
Previous Post

कुशीनगर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Next Post

अमेठी में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में महिला की मौत, मामला दर्ज

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
देश

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

September 22, 2026
देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
क्राइम

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Next Post

अमेठी में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में महिला की मौत, मामला दर्ज

Recent Posts

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई।...

इलाहाबाद हाईकोर्ट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, पदभार संभालने की तारीख से मिलेगा प्रधानाध्यापक का वेतन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि लंबे समय तक कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के रूप में काम करने वाले...

Azamgarh Triple Murder: आजमगढ़ में दो पुजारी, पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी अरविंद सिंह का एनकाउंटर, 7 घंटे चला ऑपरेशन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद के बाद तीन...

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी भर्ती नियमों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने पांच जिलों के सात ‘फास्ट-फूड आउटलेट’ और रेस्तरां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group