Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नव वर्ष से पहले अयोध्या समेत प्रदेश के प्रमुख मंदिर नगरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 28, 2025
in अयोध्या, देश
0
नव वर्ष से पहले अयोध्या समेत प्रदेश के प्रमुख मंदिर नगरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

अयोध्या, जैसे-जैसे नया साल नजदीक आ रहा है, देश भर से श्रद्धालु 2026 का स्वागत प्रार्थनाओं के साथ करने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिर नगरों में उमड़ने लगे हैं, जिसके चलते अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने पड़े हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मथुरा-वृंदावन से लेकर अयोध्या और वाराणसी तक, पुलिस और मंदिर प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। नव वर्ष की पूर्व संध्या और उसके बाद के सप्ताहांत में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

भीषण ठंड और घने कोहरे के बावजूद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। नव वर्ष से पहले श्रद्धालु राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए आ रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक (शहर) सी.पी. त्रिपाठी ने कहा, ‘गहन जांच, क्षेत्र निर्धारण और गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।’

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि एक जनवरी 2026 तक के सभी वीआईपी पास पहले ही बुक हो चुके हैं, और उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ने के बावजूद दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम में भी शीतकालीन छुट्टियों और नए साल के आगमन के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है।

उप जिलाधिकारी शंभू शरण ने कहा, ‘शनिवार रात तक चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।’ उन्होंने बताया कि बैरिकेडिंग कर दी गई है और केवल कतार के आधार पर ‘झांकी दर्शन’ की अनुमति दी जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रोटोकॉल और ‘स्पर्श दर्शन’ 24 दिसंबर से निलंबित कर दिए गए हैं और सुरक्षा के वैसे इंतजाम किए गए हैं जैसे श्रावण और महाकुंभ के दौरान किए जाते हैं।

मथुरा में नव वर्ष के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए तैयारियां चल रही हैं, जिसके चलते पुलिस और नागरिक अधिकारियों ने यातायात प्रतिबंध और भीड़ नियंत्रण के उपाय लागू किए हैं।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और ई-रिक्शा को केवल उनके निर्धारित मार्गों पर ही चलने की अनुमति होगी।

उन्होंने बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या और उसके बाद के सप्ताहांत में सबसे अधिक भीड़ होने की संभावना है, इसलिए उस दौरान केवल सीमित संख्या में छोटे वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।

कुमार ने बताया कि 7000 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है, अस्पतालों का उन्नयन किया गया है और दर्शन की सुविधा के लिए खास व्यवस्था की गई हैं।

श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में ठाकुर जी की बाल अवस्था में पूजा की जाती है, इसलिए मंदिर की पूजा-अर्चना में विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि उनको कोई कष्ट न हो। उन्होंने बताया कि ठाकुर जी को खिचड़ी प्रसाद का भोग लगाया जाएगा।

Tags: नव वर्ष से पहले अयोध्या समेत
Previous Post

बरेली में दो संदिग्ध कश्मीरी युवक हिरासत में लिये गए, खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

Next Post

अयोध्या: मौर्य विकास परिषद का 22वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार
अयोध्या

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

August 3, 2026
बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला
देश

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

August 3, 2026
Next Post
अयोध्या: मौर्य विकास परिषद का 22वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

अयोध्या: मौर्य विकास परिषद का 22वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group